साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
30-Dec-2024 07:10 PM
मांग कमजोर बनी रहने से उड़द की कीमतों में गिरावट
चेन्नई। ग्राहकी का अभाव बना रहने से गत साप्ताह के दौरान भी उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उड़द दाल व उड़द गोटा में मांग न निकलने से उड़द में दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी हुई है जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने और मांग सुस्त बनी रहने से चेन्नई में उड़द की कीमतें इस साप्ताह 50/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गाय और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7875 रुपए और एसक्यू 8650 रुपए प्रति क्विंटल रह गईं। इसी प्रकार कोलकाता उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव 8100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
बर्मा
निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से बर्मा उड़द एफएक्यू में 25 डॉलर और एसक्यू में भी 25 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 880 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 980 डॉलर प्रति टन रह गया।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर और दाल मिलर्स की लिवाली शांत बनी रहने दिल्ली में उड़द की कीमतें 50/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के बाद, दिल्ली में एफएक्यू 8250 रुपए और एसक्यू 9100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश में उड़द की कीमतों में ज़्यादा हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर में 5500/7300 रुपए, जबलपुर में 5000/7800 रुपए, ,दमोह में 5400/7700 रुपए और इंदौर में 7500/8200 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से महाराष्ट्र में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी। और इस तेजी मंदी के साथ के साथ भाव सप्ताहांत अकोला में 8300 रुपए, लातूर में 5000/8००० रुपए, सोलापुर में 6100/8300 रुपए, दुधनी में 7000/8200 रुपए और अहमदनगर में 5500/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
ग्राहकी का अभाव बना रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में गत साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 8200 रुपए व विजयवाड़ा में 8300/8350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उड़द दाल
ग्राहकी कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में दिल्ली 10750/11750 रुपए, भाटापारा में 10400/10500 रुपए, जलगांव में 11000 रुपए, मेरठ में 9200/9600 रुपए और इंदौर में 9800/12000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
