साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
29-Nov-2025 07:42 PM
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से तुवर की कीमतों में गिरावट
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर बाजार में गिरावट का रुख जारी है। बिकवाली का दबाव बढ़ने और मांग सुस्त रहने से तुवर के दाम कमजोर बने हुए हैं। तुवर दाल में उठाव न होने के कारण दाल मिलर्स की लिवाली भी सीमित है, जिससे कीमतों पर अतिरिक्त दबाव देखा जा रहा है। कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों में नई तुवर की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन बेमौसम बारिश के चलते इस बार फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से प्रभावित फसल के कारण नई तुवर की आवक में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। व्यापारियों के अनुसार, गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक नई तुवर की आवक काफी कम है। कमजोर फसल और आपूर्ति में कमी को देखते हुए तुवर के घरेलू उत्पादन में गिरावट की आशंका भी बढ़ गई है।
आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5300/5350 रुपए गजरी 5200/5250 रुपए मटवारा 5050/5100 रुपए मलावी 4800 रुपए व सूडान 6550/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 6425 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
आयातित
निर्यात मांग सुस्त पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 720 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग ठंडी पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए व देसी तुवर में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6900/6925 रुपए व देसी 7100/7250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली का दबाव बना रहने व मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6200/6800 रुपए अकोला 7000 रुपए लातूर 6600/6800 रुपए नागपुर 7000/7025 रुपए हिंगणघाट 6000/6900 रुपए व अहमदनगर 6500/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6000/6800 रुपए रायचूर 6356/6859 रुपए बीदर 5097/6484 रुपए व तालिकोट 6699 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7200/7500 रुपए जबलपुर 5000/5750 रुपए पिपरिया 5000/6250 रुपए व करेली 5700/6353 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7000/7200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।लिवाली व बिकवाली शांत बनी रहने से कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्तहांत में भाव 6350 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
तुवर दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 9700/10600 रुपए, कटनी फटका 9350/9500 रुपए, अकोला 9700/10600 रुपए,लातूर फटका 10300/10500 रुपए, गुलबर्गा फटका 9500/10400 रुपए व कानपुर फटका 9600/9700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
