साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

27-Jan-2025 08:22 PM

आवक का दबाव बना रहने से तुवर में लिवाल कमजोर         
                                                           
मुम्बई।  उपलब्धता बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। चौतरफा नई फसल की आवक का दबाव और मांग का सीमित बनी रहने से तुवर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। तुवर की दाल में उठाव न होने के कारण दाल मिलर्स अपनी जरूरत के हिसाब से ही तुवर की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे व्यापार धीमा पड़ा हुआ है। इस कारण तुवर की बढ़ती कीमतों को समर्थन नहीं मिल पा रहा है।  मौसम अनुकूल होने के कारण तुवर के उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्र सरकार ने तुवर के शुल्क मुक्त आयात को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है, जिससे आयातित तुवर के दबाव में भी कोई कमी नहीं दिख रही है। म्यामांर में भी नई फसल की शुरुआत हो चुकी है, और वहां के निर्यातक तुवर की बिक्री घटे भावो पर कर रहे हैं, जिससे आयातित तुवर की कीमतों पर दबाव पड़ा है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चेन्नई तुवर लेमन में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 6750/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। लेकिन मुंबई अफ्रीकन तुवर में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6500 रुपए ,गजरी 6250/6300 रुपए मलावी 6200/6250 रुपए डोडोमो 6250/6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।   
बर्मा    
निर्यातकों की बिकवाली पड़ने व  निर्यात मांग में सुधार होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 20 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 810 डॉलर प्रति हो गयी।    
दिल्ली 
लिवाली बढ़ने से बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त व देसी तुवर में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में लेमन 7350 रुपए व देसी 7700/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।  
महाराष्ट्र 
उपलब्धता बढ़ने व मांग सामान्य बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6800/7600 रुपए अकोला 7500/7700 रुपए नागपुर 7550/7650 रुपए  लातूर 7500/7600 रुपए व दुधनी 7000/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
कर्नाटक   
बिकवाली का दबाव बना रहने व ग्राहकी कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7000/8150 रुपए रायचूर 6990/8040 रुपए यादगीर 7114/8062 रुपए व तालिकोट 7143/8609 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
मध्य प्रदेश
ग्राहकी कमजोर बनी रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरवाट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7500/7600 रुपए जबलपुर 5000/6600 रुपए पिपरिया 6000/7150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली लिवाली सुस्त बनी रहने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  के साथ भाव सप्ताहंत में 7600/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर भी गत साप्ताह के दौरान 200 रुपए प्रति क्विंटल घटकर  सप्ताहंत में 6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
तुवर दाल 
मांग कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 12150/13200  रुपए, कटनी फटका 11050/11350 रुपए, अकोला 11800/13000 रुपए,लातूर फटका 12100/12300 रुपए, गुलबर्गा फटका 11400/12500 रुपए व कानपुर फटका 11900/12300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।