साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

18-Jan-2025 08:41 PM

लिवाली कमजोर बनी रहने से तुवर की कीमतों में गिरावट जारी

मुम्बई। उपलब्धता बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। इस समय कर्नाटक व महाराष्ट्र की मंडियों में तुवर की अच्छी आवक हो रही है। बढ़ती आवक को देख स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी हुई है जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। घरेलु तुवर की बढ़ती उपलब्धता को देख आयातित तुवर में भी बिकवाली का दबाव बना हुआ। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चेन्नई तुवर लेमन में 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 6550/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। लेकिन मुंबई अफ्रीकन तुवर में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6500 रुपए ,गजरी 6250/6300 रुपए मलावी 6200/6250 रुपए डोडोमो 6250/6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।   
बर्मा    
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व  निर्यात मांग कमजोर बनी रहने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 20 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 790 डॉलर प्रति टन रह गयी।    
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट के असर व मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 300 रुपए व देसी तुवर में 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7150/7200 रुपए व देसी 7700/7900 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।  
महाराष्ट्र 
उपलब्धता बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6800/7700 रुपए अकोला 7550/7750 रुपए नागपुर 7700/7800 रुपए  लातूर 7300/7400 रुपए व दुधनी 7700/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
कर्नाटक   
बिकवाली का दबाव बना रहने व ग्राहकी कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6300/8169 रुपए रायचूर 7093/8170 रुपए यादगीर 72660/8401 रुपए व तालिकोट 7366/8166 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
मध्य प्रदेश
ग्राहकी कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरवाट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7600/7700 रुपए जबलपुर 5000/6900 रुपए पिपरिया 6300/6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली लिवाली सुस्त बनी रहने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  के साथ भाव सप्ताहंत में 7800/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर भी गत साप्ताह के दौरान 200 रुपए प्रति क्विंटल घटकर  सप्ताहंत में 7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
तुवर दाल 
मांग कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 500/1000 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 12650/13650 रुपए, कटनी फटका 11500/11800 रुपए, अकोला 11900/12900 रुपए,लातूर फटका 12600/12800 रुपए, गुलबर्गा फटका 12200/13200 रुपए व कानपुर फटका 12100/12500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।