साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
28-Dec-2024 08:40 PM
मिलर्स की लिवाली बढ़ने से देसी तुवर की कीमतों में सुधार
मुम्बई। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की सक्रियता बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान देसी तुवर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। जबकि आयातित तुवर में नरमी का रुख रहा। सरकार ने 9.66 लाख टन तुअर खरीदने के लिए विभिन्न राज्यों के लिए सीमा निर्धारित की है, जिसमे उत्तर प्रदेश, 3 951,75 टन ,आंध्र प्रदेश 95620 टन तेलंगाना 1,69,140 टन कर्नाटक 3,0 6150 टन व हरियाणा 495 टन की खरीद की जाएगी। हैरानी की बात है कि महाराष्ट्र में तुवर खरीद की घोषणा अभी तक नहीं की गई जबकि महाराष्ट्र तुवर उत्पादन का प्रमुख राज्य है। आयातकों की बिकवाली की बिकवाली बनी रहने व कमजोर मांग के चलते चालू साप्ताह के दौरान चेन्नई तुवर लेमन में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार मुंबई अफ्रीकन तुवर भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6500 रुपए ,गजरी 6250/6300 रुपए मलावी 6200/6250 रुपए डोडोमो 6250/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
बर्मा
निर्यात मांग कमजोर पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 880/890 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 1400 रुपए व देसी तुवर में 1550 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8500 रुपए व देसी 8600/8800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 7000/8350 रुपए अकोला 8200/8500 रुपए नागपुर 8500/8550 रुपए लातूर 8000/8200 रुपए व दुधनी 7500/8300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
मांग बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7500/8600 रुपए रायचूर 7351/8786 रुपए यादगीर 8038/8619 रुपए व तालिकोट 7000/8219 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8700/8800 रुपए जबलपुर 5500/7500 रुपए पिपरिया 5500/8000 रुपए व करेली 6800/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 8200/8650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर भी गत साप्ताह के दौरान 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
मांग कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 300/600 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 14000/14100 रुपए, कटनी फटका 13300/13500 रुपए, अकोला 13600/14500 रुपए,लातूर फटका 14100/14300 रुपए, गुलबर्गा फटका 13500/14500 रुपए व कानपुर फटका 13500/13900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
