साप्ताहिक समीक्षा-मटर

29-Nov-2025 07:53 PM

लिवाली बढ़ने से मटर की कीमतों में बढ़त

कानपुर।चालू सप्ताह के दौरान मटर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला। घटे भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने और लिवाली बढ़ने से मटर के दाम सुधरे। स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स की बढ़ती सक्रियता ने भी मटर की बढ़ती कीमतों को मजबूत समर्थन प्रदान किया। बाजार जानकारों के अनुसार, यदि मांग इसी तरह मजबूत बनी रही तो आगामी दिनों में कीमतों में और तेजी संभव है। कनाडाई कृषि मंत्रालय के अनुसार 2025-26 सीजन में मटर का घरेलू उत्पादन 19% बढ़कर 35.60 लाख टन पहुंच गया है। ऊंची उपज और बिजाई क्षेत्र में वृद्धि से उत्पादन में बढ़ोतरी हुई, जिसमें अकेले सस्कैचवान का योगदान 47% रहा। पीली मटर का उत्पादन बढ़कर 27.80 लाख टन, हरी मटर 5.30 लाख टन और अन्य किस्में 2.50 लाख टन रहने का अनुमान है। पिछले स्टॉक सहित कुल उपलब्धता 41 लाख टन तक पहुंच सकती है। इसमें से 22 लाख टन मटर के निर्यात की संभावना है, लेकिन बढ़ी उपलब्धता और सीमित निर्यात से सीजन के अंत तक अधिशेष स्टॉक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। घरेलू खपत सामान्य रहने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा तेज होने से कीमतों पर दबाव बना है। औसत बाजार भाव 30% से अधिक गिरकर करीब 280 डॉलर/टन रहने का अनुमान है। उधर अमेरिका में भी मटर उत्पादन 23% बढ़कर 9.30 लाख टन पहुंच गया है, जहां बिजाई क्षेत्र में 21% वृद्धि हुई है।
आयातकों की बिकवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3675 रुपए रूस 3575 रुपए व मुद्रा कनाडा 3525 रुपए व रूस 3450 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। लिवाली बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान  कानपुर मटर की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3800/3825 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार  ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में 3300/3500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। मांग कमजोर पड़ने  से महोबा मटर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3400/3600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने उरई मटर में भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 3300/3450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। झांसी मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 3000/3500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस  साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बीना 3300/3500 रुपए व दमोह 3300/3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
मटर दाल  
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव कानपुर 4000/4050 रुपए व इंदौर 4200/4250 रुपए प्रति क्विंटल स्थिर रह गयी।