साप्ताहिक समीक्षा-मटर
23-Aug-2025 08:32 PM

मांग सुस्त बनी रहने से मटर की कीमतों में गिरावट
कानपुर। इस सप्ताह मटर बाजार में लगातार गिरावट का माहौल देखने को मिला है। बाजार सूत्रों के अनुसार, स्टॉकिस्टों की बिकवाली और ग्राहकी की कमी के चलते मटर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। बाजार में आपूर्ति बनी हुई है, लेकिन खरीदारों की रुचि कमजोर होने से भाव स्थिर नहीं रह पा रहे हैं। मांग में सुस्ती के कारण व्यापारी नई लिवाली से परहेज कर रहे हैं, जिससे बाजार में मंदी का रुख कायम है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि खरीदी में सुधार नहीं होता, तो मटर की कीमतों में आगे और गिरावट देखी जा सकती है। पश्चिमी कनाडा के प्रमुख उत्पादक प्रांतों सस्कैचवान और अलबर्टा में मटर की नई फसल की कटाई जोर पकड़ रही है। मंडियों में नई फसल की आपूर्ति बढ़ने और प्रमुख आयातक देशों की खरीद सुस्त रहने से पीली मटर की कीमतें इस सप्ताह और कमजोर हुई हैं। मूवमेंट और लोकेशन के आधार पर इसका डिलीवरी मूल्य घटकर 8.00–8.50 डॉलर प्रति बुशेल पर आ गया है, लेकिन 8.50 डॉलर पर खरीदार मिलना मुश्किल हो रहा है। हरी मटर की कीमतें भी गिरकर 12.00–12.50 डॉलर प्रति बुशेल रह गई हैं, जो पिछले सप्ताह से 50 सेंट कम है। बेमौसमी वर्षा से क्वालिटी प्रभावित होने की खबरें हैं। भारत ने पीली मटर के आयात को 31 मार्च 2026 तक शुल्कमुक्त किया है, लेकिन वहां के आयातक फिलहाल खरीद में जल्दबाजी नहीं दिखा रहे हैं। चीन ने कनाडा पर 100% आयात शुल्क लगाया हुआ है, जिससे निर्यात बाधित है। भारत में भी मांग स्थिर बनी हुई है। त्योहारी सीजन में आयात बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन पिछले साल की तुलना में यह काफी कम रह सकता है। आयातकों की बिकवाली दबाव बढ़ने मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान भी आयातित मटर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3450 रुपए रूस 3250 रुपए व मुद्रा कनाडा 3200/3250 रुपए व रूस 3100/3150 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। कोलकाता मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल नरमी के साथ भाव कनाडा 3700 रुपए व रूस 3450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली शांत बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3450/3500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में 3200/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। ग्राहकी का समर्थन मिलने से उरई मटर इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3050/3100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार महोबा मटर भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की घटत के साथ 3200/3500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। सुस्त मांग के चलते मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयीऔ र भाव सप्ताहांत में बीना 3100/3200 रुपए व दमोह 3150/3200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मटर दाल
मांग सुस्त पड़ने से गत साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज किया गया और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 3900/3950 रुपए व इंदौर 4050/4150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।