साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

29-Nov-2025 07:47 PM

मसूर बाजार में मिला-जुला रुख: सीमित खरीद और सुस्त मांग से कीमतों पर दबाव
                     
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर बाजार में लिवाली और बिकवाली दोनों ही शांत रहने से कीमतों में तेजी–मंदी का उतार–चढ़ाव देखने को मिला। मसूर दाल में उठाव सुस्त बना हुआ है, जिसके कारण दाल मिलर्स की खरीद भी सीमित रही। कमजोर मांग के चलते बाजार को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका और मसूर की कीमतें अस्थिर रहीं। इसी बीच, कृषि क्षेत्र से सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा रबी सीजन में मसूर का बिजाई क्षेत्र पिछले वर्ष के 8.57 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 9.01 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। बिजाई में यह सुधार आगामी उत्पादन में वृद्धि के संकेत दे रहा है। 
कनाडाई कृषि मंत्रालय की नई रिपोर्ट के मुताबिक 2025-26 सीजन में मसूर का उत्पादन बढ़कर लगभग 30 लाख टन पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल से 22% अधिक है। लाल मसूर का उत्पादन घटकर 16 लाख टन रह गया, जबकि बड़ी हरी मसूर का उत्पादन दोगुना बढ़कर 9 लाख टन हो गया। अन्य किस्में मिलाकर कुल उत्पादन 5.60 लाख टन रहने का अनुमान है। बकाया स्टॉक व आयात मिलाकर कुल उपलब्धता 36 लाख टन तक पहुंच सकती है। बेहतर उपलब्धता के कारण कनाडा का मसूर निर्यात बढ़कर 21 लाख टन होने की संभावना है, जिसमें भारत, यूरोपीय संघ और अमेरिका प्रमुख खरीदार हैं। घरेलू खपत कम रहने से सीजन के अंत तक अधिशेष स्टॉक 11.50 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का अनुमान है, जिससे कीमतों पर भारी दबाव बन सकता है। औसत बाजार भाव 33% गिरकर 530 डॉलर/टन रहने की उम्मीद है। अमेरिका में भी मसूर उत्पादन 23% बढ़कर 5 लाख टन तक पहुंच गया है, जहां बिजाई क्षेत्र और उपज दर दोनों में सुधार देखा गया।
आयातकों की बिकवाली बनी रहने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5775/5800 रुपए हजीरा 5850/5875 रुपए व कंटेनर कनाडा 6050 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6050/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में ऑस्ट्रेलिया 6225 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।  
दिल्ली 
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने से  चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली बड़ी मसूर में 50 रुपए व छोटी मसूर 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी  गयी और भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 8350/8400 रुपए ,बूंदी 8750/8800 रुपए उत्तरप्रदेश 8950/9000 रुपए व देसी बड़ी 6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मध्य प्रदेश 
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6000/6250 रुपए बीना 6200/6500 रुपए गंजबासोदा 6000/6700 रुपए सागर 6000/6300 रुपए दमोह 6100/6650 रुपए इंदौर 6050 रुपए करेली 5100/6390 रुपए व कटनी 6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए व बड़ी मसूर में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 9800 रुपए मोटी 6950 रुपए ललितपुर मोटी 6200/6250 रुपए छोटी 8400/8800 रुपए व उरई 5500/6100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी । 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से  बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 7400 रुपए खुशरूपुर 7300 रुपए व मोकामा 7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए।   
मसूर दाल 
मसूर की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7200/7350 रुपए बाढ़ 8300/8500 रुपए, खुशरुपुर 8200/8400 रुपए, मोकामा 8300/8500 रुपए चंदौसी 9500/10500 रुपए व हैदराबाद 7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।