साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
18-Jan-2025 08:25 PM
लिवाली बढ़ने से मसूर की कीमतों में बढ़त
मुम्बई। उपलब्धता कमजोर पड़ने व लिवाली बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान देसी मसूर की कीमतों में बढ़त देखी गयी। लेकिन आयातित मसूर में लिवाली शांत रही। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) के अनुसार नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया से बांग्ला देश को 29 हजार टन, श्रीलंका को 10 हजार टन तथा भारत को 8 हजार टन मसूर का निर्यात किया गया। उल्लेखनीय है कि नवम्बर 2023 में ऑस्ट्रेलिया से 1.19 लाख टन मसूर का शानदार निर्यात हुआ था जिसके मुकाबले नवम्बर 2024 के शिपमेंट में 50 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट दर्ज की गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सितम्बर-नवम्बर 2024 की तिमाही के दौरान ऑस्ट्रेलिया से भारत में कुल 48,560 टन मसूर का आयात हुआ। इसके तहत सितम्बर में 30,461 टन, अक्टूबर में 9822 टन तथा नवम्बर में 8277 टन का आयात शामिल रहा। घरेलू बाजार भाव नरम पड़ने से भारत में मसूर का आयात होने लगा है। इस साप्ताह भी ऑस्ट्रेलिया मसूर के सीएंडएफ भावो में कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 700 डॉलर प्रति टन पर स्थिर रह गए। लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह को दौरान मुंबई मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मुंद्रा 5800/5825 रुपए हजीरा 5875 रुपए व कंटेनर कनाडा 6100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6100/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरवाट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में कनाडा 6075/6125 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6200/6225 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली
लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली मसूर की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6650 रुपए ,बूंदी 6975 रुपए उत्तरप्रदेश 7050 रुपए व देसी बड़ी 6750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों में उपलब्धता कमजोर पड़ने व मांग मजबूत होने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/6100 रुपए सागर 5500/6100 रुपए दमोह 5700/6200 रुपए इंदौर 6000 रुपए व कटनी 6625/50 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7000 रुपए मोटी 6650 रुपए कानपुर 6550 रुपए व ललितपुर मोटी 5700/5850 रुपए छोटी 6300/6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के सपोर्ट व मांग बढ़ने से इस साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6700 रुपए खुशरूपुर 6600 रुपए व मोकामा 6700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। जबकि रायपुर मसूर में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 6200 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी
मसूर दाल
मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में इंदौर 7400 रुपए बाढ़ 7600/7900 रुपए व खुशरुपुर 7500/7800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
