भारी आवक सीमित मांग से मूंगफली का भाव कमजोर
प्रमुख उत्पादक प्रांतों- गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश आदि में खरीफ कालीन मूंगफली के नए माल की जोरदार आवक होने तथा मांग कमजोर रहने से 21-27 नवम्बर वाले सप्ताह के दौरान कीमतों में नरमी दर्ज की गई।
मूंगफली / आवक
इसका दाम गुजरात के राजकोट में 1000 रुपए लुढ़ककर 8000/10000 रुपए प्रति क्विंटल, महाराष्ट्र के सोलापुर में 200 रुपये गिरकर 9600 रुपए प्रति क्विंटल एवं उत्तर प्रदेश के महोबा में भी 200 रुपए घटकर 6400/7200 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया जबकि झांसी, मऊरानीपुर एवं राजस्थान के बीकानेर में भाव पिछले स्तर पर ही बरकरार रहा। राजकोट में 10-15 हजार बोरी तथा 25-35 हजार बोरी मूंगफली की औसत दैनिक आवक हुई।
मूंगफली दाना
छिलका रहित मूंगफली के दाने में मिश्रित कारोबार के साथ भाव बीकानेर एवं नागपुर में 100 से 300 रुपए प्रति क्विंटल तक तेज रहा लेकिन सोलापुर में यह 4400 रुपए प्रति क्विंटल तक नीचे लुढ़क गया।
गुजरात
ऊंचे दाम पर मांग कमजोर पड़ने से मूंगफली तेल (लूज) की कीमतों में गिरावट देखी गई। गुजरात के राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जाम नगर में भाव 90 रुपए घटकर 1750 रुपए प्रति 10 किलो पर आ गया।
मूंगफली तेल
राजकोट में 15 किलो वाला तेलिया टीन भी 70 रुपए गिरकर 2810 रुपए रह गया। अहमदाबाद, मुम्बई, बीकानेर, हैदराबाद एवं चेन्नई में भी मांग एवं कीमत कमजोर रही।
ब्रांडेड तेल
कोटा बांडेड मूंगफली तेल के 15 लीटर वाले टीन का दाम 50 रुपए नरम रहा जबकि जयपुर एवं नेवाई में फिल्टर्ड तेल की कीमत कमजोर पड़ गई। मूंगफली डीओसी में भी नरमी रही।