Home News

साप्ताहिक समीक्षा- चीनी

28-Nov-2026 07:47 PM

साप्ताहिक समीक्षा- चीनी
 बिकवाली के दबाव से चीनी में नरमी 

नई दिल्ली। नवम्बर माह के लिए घोषित 26 लाख टन के विशाल फ्री सेल कोटा के शेष बचे भाग को बेचने के लिए मिलों द्वारा जोरदार प्रयास किए जाने से 21-27 नवम्बर वाले सप्ताह के दौरान चीनी के दाम में नरमी दर्ज की गई। 
मिल डिलीवरी भाव 
पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चीनी का मिल डिलीवरी भाव क्रमश: 220 रुपए एवं 195 रुपए प्रति क्विंटल तथा गुजरात में 110-150 रुपए प्रति क्विंटल घट गया। 
हाजिर भाव 
चीनी का हाजिर बाजार मूल्य भी इंदौर में 100 रुपए गिरकर 5300-5400 रुपए प्रति क्विंटल, रायपुर में 150 रुपए घटकर 5350/5450 रुपए प्रति क्विंटल तथा मुम्बई (वाशी) में 50 रुपए फिसलकर 5100/5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। दिल्ली में भी भाव नरम रहा जबकि कोलकाता में स्थिरता रही। 
टेंडर 
महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में चीनी के टेंडर मूल्य में नरमी देखी गई। दिसम्बर माह के लिए 25 लाख टन चीनी की घरेलू बिक्री का कोटा नियत किया गया है। 
उत्पादन 
तमाम प्रमुख उत्पादक राज्यों में चीनी का उत्पादन आरंभ हो गया है जिससे बाजार पर दबाव बढ़ सकता है।