Home News

साप्ताहिक समीक्षा- गेहूं

28-Nov-2026 07:41 PM

साप्ताहिक समीक्षा- गेहूं
सीमित आवक एवं बेहतर मांग से गेहूं का भाव मजबूत 

नई दिल्ली। आपूर्ति का ऑफ सीजन होने से प्रमुख उत्पादक राज्यों की थोक मंडियों में गेहूं की सीमित आवक हो रही है जबकि शादी-विवाह एवं मांगलिक उत्सवों का समय होने से गेहूं उत्पादों की मांग मजबूत बनी हुई है। इससे दाम में कुछ तेजी या स्थिरता देखी जा रही है। गेहूं की बोआई सामान्य गति से हो रही है जबकि सरकार भी अपना स्टॉक बेच रही है। 
दिल्ली 
21 से 27 नवम्बर वाले सप्ताह के दौरान गेहूं का भाव दिल्ली में 25 रुपए सुधरकर 3000/3025 रुपए प्रति क्विंटल, इंदौर में 110 रुपए उछलकर 2800/2850 रुपए प्रति क्विंटल तथा उज्जैन में 100 रुपए बढ़कर 2800/300 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। 
एमपी / राजस्थान 
मध्य प्रदेश की अन्य मंडियों में सीमित उतार-चढ़ाव देखा गया। राजस्थान के कोटा एवं बूंदी में भाव स्थिर रहे। 
यूपी / महाराष्ट्र  
उत्तर प्रदेश की मंडियों में या तो स्थिरता या 50 रुपए प्रति क्विंटल तक की तेजी रही। महाराष्ट्र की जालना मंडी में पहले जोरदार उछाल आया था लेकिन समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान भाव 200 रुपए घटकर 2900/3600 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। 
नीलामी 
भारतीय खाद्य निगम ने खुले बाजार बिक्री योजना के तहत 2 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नीलामी के लिए गेहूं की मात्रा बढ़ाकर 3,95,600 टन नियत कर दी है ताकि इसकी आपूर्ति बढ़ाई जा सके।