कमजोर मांग और सरकारी बिकवाली से मूंग में स्थिरता
लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में मूंग की कीमतों में स्थिरता का माहौल बना हुआ है। केंद्रीय एजेंसियों की लगातार बिकवाली तथा दाल मिलों की सीमित खरीदारी के कारण बाजार में तेजी नहीं बन पा रही है। अधिकांश दाल मिलें फिलहाल केवल जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रही हैं, जिससे बाजार में कारोबार सीमित बना हुआ है। दूसरी ओर, उत्पादक मंडियों में खरीफ मूंग की आवक जारी रहने की उम्मीद है। आवक बनी रहने से निकट अवधि में कीमतों पर दबाव रह सकता है। वहीं, सरकारी एजेंसियों की लगातार बिकवाली भी बाजार की तेजी को सीमित कर रही है। हालांकि, चालू खरीफ सीजन में मानसूनी बारिश की कमी के कारण मूंग के उत्पादन में गिरावट आने की आशंका है। यदि उत्पादन अनुमान में कमी आती है तो आगामी दिनों में बाजार को समर्थन मिल सकता है। ऐसे में आगे की बाजार दिशा काफी हद तक वास्तविक उत्पादन, मंडियों में आवक और सरकारी एजेंसियों की बिकवाली पर निर्भर करेगी। दाल मिलर्स की मांग में सुस्त बनी रहने से दिल्ली मूंग में इस सप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 7800/8600 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए।
राजस्थान
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान मूंग की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव जोधपुर 7300/8300 रुपए जयपुर 7200/8200 रुपए मेड़ता 7500/8600 रुपए नागौर 8000/8350 रुपए व किशनगढ़ 7000/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में कोई हल चल नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में भाव पिपरिया 6000/8000 रुपए इंदौर 8000/8500 रुपए जबलपुर 5000/8000 रुपए व करेली 6600/7850 रुपए प्रति क्विंटल पर रुकी रही ।
महाराष्ट्र
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में भाव लातुर 8000/10000 रुपए अकोला 7300/9500 रुपए ,बार्शी 8500/9000 रुपए,अहमदनगर 8000/10000 रुपए जलगांव 7000/8200 रुपए व खामगाव 7000/90000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
मांग सुस्त बनी रहने से ललितपुर मूंग की कीमतों में इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 6800/7400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। जबकि राजकोट मूंग के भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 7000/9000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मूंग दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10800/13700 रुपए जोधपुर 10400/10700 रुपए जयपुर 9900 रुपए भाटापारा 10500/11100 रुपए जलगांव 11000 रुपए व इंदौर 10600/11200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।