नई फसल की आवक बढ़ने की उम्मीद से तुवर में गिरावट जारी, बड़ी मंदी के आसार फिलहाल कम
नई दिल्ली।दाल मिलर्स की कमजोर खरीदारी और बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख बना रहा। तुवर दाल में ग्राहकी कमजोर रहने के कारण दाल मिलर्स जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार में मांग का समर्थन कमजोर पड़ रहा है। कर्नाटक एवं महाराष्ट्र की उत्पादक मंडियों में नई तुवर की छिटपुट आवक शुरू हो गई है। हालांकि, फिलहाल आवक का दबाव सीमित है। व्यापारियों के अनुसार, नई फसल की आवक में तेजी दिसंबर के मध्य से आने की संभावना है। इससे आगामी दिनों में घरेलू बाजार में आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है। नई फसल की आवक बढ़ने से निकट अवधि में कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। दूसरी ओर, महंगे आयात पड़ते, उत्पादन अनुमानों को लेकर अनिश्चितता तथा खपत सीजन में मांग बढ़ने की संभावनाएं बाजार को सहारा दे सकती हैं। इसलिए फिलहाल तुवर की कीमतों में एकतरफा बड़ी गिरावट की संभावना कम मानी जा रही है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव मोजांबिक सफ़ेद 8100/8600 रुपए गजरी 8050/8500 रुपए मटवारा 8000/8500 रुपए मलावी 7250/8000 रुपए व सूडान 10100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार लेमन तुवर में भी लिवाली कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 9575 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
आयातित
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 20 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बर्मा लेमन 1090 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 250 रुपए व देसी तुवर में भी 250 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 9900 रुपए व देसी 10450/10550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 9500/10500 रुपये,अकोला 10100 रुपए, लातूर में 10000/10100 रुपये, नागपुर 10100/10200 रुपये, बार्शी 9200/9500 रुपये हिंगणघाट 9500/10100 रुपए व अहमदनगर 9800/10000 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
कर्नाटक
मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 9800/10500 रुपए रायचूर 9151/9461 रुपए बीदर 7972/9888 रुपए तालिकोट 8800/8955 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स लिवाली कमजोर बनी रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 150/350 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 10100/10150 रुपए जबलपुर 5000/8700 रुपए पिपरिया 7000/8400 रुपए व करेली 7700/8700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 400 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 10200/10500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 1000 रुपए प्रति क्विंटल की घटकर सप्तहांत में भाव 8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग में कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 300/500 रुपए प्रति क्विंटल का गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 14350/15050 रुपए, कटनी फटका 13700/13900 रुपए, अकोला 13800/15200 रुपए,लातूर फटका 14800/15000 रुपए, गुलबर्गा फटका 14400/15200 रुपए व कानपुर फटका 13700/13800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।