कमजोर मांग और सीमित लिवाली से मूंग की कीमतों में गिरावट
उत्पादक मंडियों में मूंग की उपलब्धता बनी रहने और दाल मिलों की कमजोर मांग के चलते चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में मूंग की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। मूंग दाल की मांग सीमित रहने से दाल मिलों की खरीदारी कमजोर बनी हुई है, जिससे मूंग के भाव पर दबाव देखा गया। दूसरी ओर, ऊंचे भावों पर स्टॉकिस्टों की लिवाली भी सीमित रही। दाल मिलों और स्टॉकिस्टों की ओर से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने के कारण बाजार में तेजी का माहौल नहीं बन पाया। उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बनी रहने से कीमतों में सुधार की संभावनाएं भी सीमित रहीं। फिलहाल मूंग बाजार में मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन कीमतों की दिशा तय करेगा। यदि दाल मिलों की खरीदारी में सुधार नहीं होता और उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बनी रहती है, तो कीमतों पर दबाव जारी रह सकता है। वहीं, मांग में सुधार होने पर बाजार को सहारा मिलने की संभावना रहेगी। दाल मिलर्स की कमजोर मांग के चलते दिल्ली मूंग में इस सप्ताह 400 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव 7800/8600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
राजस्थान
उत्पादक मंडियों में आवक का दबाव बढ़ने व स्टाकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान मूंग की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव जोधपुर 7500/8850 रुपए जयपुर 7400/8400 रुपए मेड़ता7800/8600 रुपए नागौर 8000/9000 रुपए व किशनगढ़ 7600/8400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और सप्ताहांत में भाव पिपरिया 6000/8400 रुपए इंदौर 8500/8600 रुपए जबलपुर 5000/8000 रुपए व करेली 5400/8700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
मांग कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव लातुर 8000/10000 रुपए अकोला 7500/9700 रुपए ,बार्शी 8500/10000 रुपए,अहमदनगर 9000/11000 रुपए जलगांव 7000/8200 रुपए व खामगाव 8000/95000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
लिवाली बेहतर होने से ललितपुर मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 6800/7600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मूंग दाल
मूंग की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100/३०० रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10900/13800 रुपए जोधपुर 10700/11100 रुपए जयपुर 10200 रुपए भाटापारा 10500/11100 रुपए जलगांव 11300 रुपए व इंदौर 10600/11200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।