साप्ताहिक समीक्षा-चना
30-Dec-2024 06:41 PM
मांग नीरस बनी रहने से चना की कीमतों में गिरावट जारी
नई दिल्ली। पोर्ट पर आयातित चना की उपलब्धता बढ़ने व सुस्त मांग के चलते गत साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। चना दाल व बेसन में मांग नीरस बनी रहने से चना में दाल मिलर्स की लिवाली एकदम शांत बनी हुई है। जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। भारत ने अक्टूबर में 1,09,622 टन चना में से 82,481 टन आयात किया, जो 2017 के बाद का सबसे अधिक है। चना की बोआई 86 लाख हेक्टेयर तक पहुँच गई है, जो गत वर्ष के 84.42 लाख हेक्टेयर से 1.9 प्रतिशत अधिक है। चना दाल बेसन में ग्राहकी न निकलने से दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी हुई है जिस कारण गत साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 6625/50 रुपए व राजस्थान लाइन 6725/6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
पोर्ट पर आयातित चना की उपलब्धता बनी रहने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से गत साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 200 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 400 रुपए प्रति क्विंटल की जोरदार गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 6150 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6300/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से गत साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5500/6150 रुपए जयपुर 6750/6800 रुपए बीकानेर 6350/6400 रुपए किशनगढ़ 5500/6200 रुपए व कोटा 5500/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
ग्राहकी का अभाव बना रहने से गत साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/7000 रुपए अकोला 6600/6625 रुपए नागपुर 6700/6725 रुपए उदगीर 5500/6500 रुपए व अहमदनगर 6300/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व मांग शांत बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6200/6400 रुपए गंजबासोदा 6100/6500 रुपए सागर 5800/6300 रुपए दमोह 5800/6300 रुपए कटनी 6550/6600 रुपए व इंदौर 6350/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 6400/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
चना की गिरावट के असर व मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दाल की कीमतों में 100/200 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7750/8200 रुपए भाटापरा 7700/7900 रुपए कटनी 7825 रुपए,गुलबर्गा 8400/8600 रुपए जलगांव 8000 रुपए इंदौर 7700/7900 रुपए जयपुर 7600 रुपए व कानपुर 7800/7850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
