साप्ताहिक समीक्षा-चना
30-Mar-2026 12:35 PM
चना बाजार में उतार-चढ़ाव, सप्ताहांत में सुधार
नई दिल्ली।चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में तेजी और मंदी का मिला-जुला रुख देखने को मिला। ऊंचे भावों पर खरीदारों की दिलचस्पी कमजोर पड़ने से बाजार में मजबूती टिक नहीं पाई और कीमतों में स्थिरता का अभाव बना रहा। व्यापारियों के अनुसार, ऊंचे स्तर पर लिवाली घटने का सीधा असर कीमतों पर पड़ा, जिससे पूरे सप्ताह बाजार दबाव में बना रहा। इस बीच, राजस्थान और मध्य प्रदेश की प्रमुख उत्पादक मंडियों में नए चना की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। फसल की कटाई में तेजी के साथ मंडियों में सप्लाई बढ़ रही है, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। बढ़ती आवक को देखते हुए दाल मिलर्स और स्टॉकिस्ट सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। ऊंचे दामों पर सीमित खरीदारी की जा रही है और बड़े स्टॉक बनाने से परहेज किया जा रहा है। मांग में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण बाजार को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, सप्ताहांत में दाल मिलर्स की पूछ-परख बढ़ने से कीमतों में हल्का सुधार दर्ज किया गया। इसके बावजूद पूरे सप्ताह के दौरान दिल्ली चना के भाव में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की घट-बढ़ देखी गई। सप्ताहांत में चना के भाव मध्य प्रदेश लाइन 5575/5600 रुपए व राजस्थान लाइन 5625/5650 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुए।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व आयात पड़तल महंगा होने से इस साप्ताह आयातित चना में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। और इस बढ़ोतरी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5200 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5500 रुपए व मुंद्रा 5400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5050 रुपए जयपुर 5575 रुपए बीकानेर 5100/5400 रुपए किशनगढ़ 4500/5200 रुपए व कोटा 5000/5400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5200/5450 रुपए लातूर 5200/5450 रुपए अकोला 5575/5600 रुपए नागपुर 5550/5575 रुपए व अहमदनगर 4800/5000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
मांग बेहतर होने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5100/5500 रुपए गंजबासोदा 5000/5500 रुपए सागर 5000/5400 रुपए कटनी 5650/5750 रुपए व इंदौर 5400/5600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
मांग बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 25 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में 5700/5725 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। जबकि रायपुर चना में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 5525/5625 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
चना दाल
मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6550/6825 रुपए भाटापरा 6600/6700 रुपए कटनी 6850 रुपए,गुलबर्गा 6400/6600 रुपए जलगांव 6750/7200 रुपए इंदौर 6600 रुपए जयपुर 6475 रुपए व कानपुर 6500/6600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
