साप्ताहिक समीक्षा-चना
07-Feb-2026 08:18 PM
बिकवाली के दबाव व कमजोर मांग से चना कीमतों में गिरावट
नई दिल्ली। बढ़े हुए भावों पर मुनाफावसूली बढ़ने और लिवाली का रुख कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुझान बना रहा। पिछले कुछ समय से ऊँचे स्तर पर बने भावों को देखते हुए स्टॉकिस्टों एवं व्यापारियों ने बिकवाली को प्राथमिकता दी, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया। इसी दौरान कर्नाटक और महाराष्ट्र की प्रमुख उत्पादक मंडियों में नए चना की आवक शुरू हो चुकी है। शुरुआती तौर पर आवक सीमित रही, लेकिन धीरे-धीरे इसमें बढ़ोतरी देखी जा रही है। जैसे-जैसे कटाई कार्य तेज हो रहा है, मंडियों में नई फसल की आपूर्ति बढ़ने की संभावना बनी हुई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान में चना की फसल स्थिति कुल मिलाकर काफी अच्छी बनी हुई है। मौसम अनुकूल रहने और उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद से बाजार की धारणा कमजोर पड़ी है। बेहतर पैदावार के अनुमान को देखते हुए स्टॉकिस्टों एवं आयातकों की ओर से लगातार बिकवाली देखी जा रही है, जिससे बाजार में सप्लाई का दबाव बना हुआ है। दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5750/5775 रुपए व राजस्थान लाइन 5800/5825 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह आयातित चना में 175/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी। और इस गिरावट के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5375 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5550/5575 रुपए व मुंद्रा 5475 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5300 रुपए जयपुर 5750 रुपए बीकानेर 5300/5350 रुपए किशनगढ़ 5000/5275 रुपए व कोटा 4600/5250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की सुस्त मांग के चलते चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5300/5700 रुपए लातूर 5800/5900 रुपए अकोला 5750/5775 रुपए नागपुर 5750/5800 रुपए व अहमदनगर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5300/5500 रुपए गंजबासोदा 5200/5700 रुपए सागर 5200/5550 रुपए कटनी 5750/5800 रुपए व इंदौर 5650/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 5900/5925 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार रायपुर चना में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट साथ भाव सप्ताहंत में 5550/5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
चना दाल
चना की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/75 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6700/6950 रुपए भाटापरा 6950/7050 रुपए कटनी 7000/7100 रुपए,गुलबर्गा 6500/6700 रुपए जलगांव 7050/7425 रुपए इंदौर 6800 रुपए जयपुर 6625 रुपए व कानपुर 6800/6850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
