साप्ताहिक समीक्षा-चना
29-Nov-2025 07:57 PM
चना बाजार में उतार–चढ़ाव: सुस्त मांग और विदेशी दबाव से दाम कमजोर
नई दिल्ली।चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में तेजी–मंदी का रुख बना रहा। ग्राहकी सुस्त रहने के कारण चना दाल और बेसन की मांग कमजोर रही, जिससे दाल मिलर्स की लिवाली सीमित होकर रह गई। मांग में अपेक्षित सुधार न होने से बढ़ती कीमतों को समर्थन नहीं मिल पा रहा है और चना के भाव लगातार दबाव में हैं। इसके साथ ही सस्ते ऑस्ट्रेलियाई चना की बढ़ती बिकवाली ने घरेलू बाजार की धारणा को और कमजोर किया है। विदेशी चना के कम दामों ने स्थानीय व्यापारियों पर अतिरिक्त दबाव बनाया, जिसके चलते चना कीमतों में गिरावट का रुख जारी है। उधर, केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मौजूदा रबी सीजन में चना का उत्पादन क्षेत्र 49.30 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 53.71 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है। राजस्थान में चना की बिजाई पूरे जोर पर जारी है, जहां 27 नवंबर तक 20.79 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बिजाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.24 लाख हेक्टेयर अधिक है।
दाल मिलर्स की लिवाली शांत बनी रहने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5625/5650 रुपए व राजस्थान लाइन 5700/5725 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली शांत पड़ने व मांग में सुधार होने से इस साप्ताह आयातित चना में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया। और इस सुधार के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5200/5225 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5500/5525 रुपए व मुंद्रा 5425 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
राजस्थान
लिवाली बढ़ने इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4900/5300 रुपए जयपुर 5700 रुपए बीकानेर 5300/5350 रुपए किशनगढ़ 4700/5200 रुपए व कोटा 4600/5150 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5500/5850 रुपए लातूर 5400/5500 रुपए अकोला 5650 रुपए नागपुर 5700 रुपए व अहमदनगर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5000/5250 रुपए गंजबासोदा 4800/5300 रुपए सागर 5000/5350 रुपए कटनी 5500/5550 रुपए व इंदौर 5550/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहंत में 5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार रायपुर चना में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में 5600/5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
चना दाल
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6550/6825 रुपए भाटापरा 6850/7000 रुपए कटनी 6950 रुपए,गुलबर्गा 6800/7100 रुपए जलगांव 6700/7400 रुपए इंदौर 6600/6750 रुपए जयपुर 6425 रुपए व कानपुर 6600/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
