Home News

सीमित सप्लाई और बढ़ती निर्यात मांग से काबुली चने में तेजी के आसार

27-Nov-2026 06:01 PM

सीमित सप्लाई और बढ़ती निर्यात मांग से काबुली चने में तेजी के आसार

उत्पादक मंडियों में घटते स्टॉक के चलते काबुली चने की कीमतों में मजबूती का रुख बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय काबुली चने की बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति के कारण निर्यातकों की सक्रियता बढ़ी है, जिससे घरेलू बाजार में उपलब्धता लगातार घट रही है।

वहीं, नई फसल आने में अभी करीब पांच महीने का समय शेष है। ऐसे में सीमित सप्लाई, कमजोर आवक और बढ़ती निर्यात मांग को देखते हुए आगामी दिनों में काबुली चने की कीमतों को अच्छा समर्थन मिलने की संभावना है।