सिमित मांग के चलते मूंग की कीमतों में घट बढ़ जारी

16-Dec-2023 06:32 PM

नई दिल्ली। बिकवाली बनी रहने व ग्राहकी सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान भी मूंग की कीमतों में मिला जुला रुख रहा।  मूंग दाल में ग्राहकी का अभाव बना हुआ है। जिस कारण मूंग में दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी हुई है। दिल्ली में इस साप्ताह 4/6 मोटर की आवक प्रति दिन हो रही है। आवक कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की पूछ परख बढ़ने से दिल्ली मुंग की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में 8500/8600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
राजस्थान 
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान मूंग की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़  देखी गयी और इस घट बढ़  के साथ भाव सप्ताहांत में  जोधपुर 5000/8100 रुपए जयपुर 7500/8300 रुपए मेड़ता 7000/8600 रुपए सुमेरपुर 6000/8000 रुपए नागौर 6000/8300 रुपए व किशनगढ़ 7000/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में पिपरिया 6000/8000 रुपए इंदौर 8000/8400 रुपए करेली 7400/8025 रुपए व जबलपुर 6000/8100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
कर्नाटक
दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक मूंग की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7500/9200 रुपए बीदर 6808/9181 रुपए यादगीर 8317/9120 रुपए व गदग 8205/8916 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र
बिकवाली बढ़ने व ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की की गिरावट देखी गयी। और इस गिरावट  के साथ भाव सप्तहांत में लातुर 8500/8700 रुपए अकोला 7250/10200 रुपए ,बार्शी 7000/8500 रुपए, जलगांव 8800/10500 रुपए व अहमदनगर 8000/10000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
अन्य  
मांग सामान्य बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान ललितपुर मूंग की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं  देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 6 000/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि राजकोट मूंग में  इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 7000/9000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मूंग दाल 
मूंग की गिरावट के असर व लिवाली सुस्त बनी रहने से चालु साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9900/11950 रुपए भाटापारा 10500 रुपए जोधपुर10000/10100 रुपए जलगांव 10300 रुपए व इंदौर 9600/10400 रुपए प्रति क्विंटल  रह गयी।