सीमित कारोबार के बीच कनाडा में मटर का भाव स्थिर

13-Mar-2026 01:35 PM

रेगिना। पिछले दो-तीन सप्ताहों से कनाडा में मटर का बाजार स्थिर बना हुआ है और सीमित कारोबार के कारण वहां कोई खास हलचल बना हुआ है और सीमित कारोबार के कारण वहां कोई ख़ास हलचल नहीं देखी जा रही है। अगले महीने से मटर की बिजाई आरम्भ होने वाली है और मौजूदा मूल्य स्तर किसानो के इरादे को प्रभावित कर सकता है। आगामी फसल की खरीद -बिक्री के लिए होने वाले अग्रिम अनुबंध की गति भी धीमी देखी जा रही है। किसान असमंजस की स्थिति में है। 

पश्चिमी कनाडा की मंडियों में पीली मटर का डिलीवरी मूल्य 8.00-8.30 डॉलर प्रति बुशेल के बीच बताया जा रहा है। जबकि अगली फसल का अनुबंध मूल्य 7-8 डॉलर प्रति बुशेल चल रहा है। 

दक्षिणी पूर्वी सस्कैचवान में प्रोटीन के ऊंचे अंश बाकी मटर का दाम 8 डॉलर प्रति बुशेल या उसके कुछ ऊपर है हरी मटर की कीमत कुछ नरम पड़कर 9.50-10.00 डॉलर प्रति बुशेल पर आ गई है चीन ने कनाडाई मटर पर आयात शुल्क में कटौती कर दी है लेकिन फिर भी वहां उसे रूस की सख्त प्रतिस्पर्धी का सामना करना पड़ रहा है भारत में पीली मटर का आयात सामान्य रूप से जारी है।