सौंफ - निर्यातकों की बिकवाली से सौंफ मजबूत

12-Jun-2024 07:10 PM

नई दिल्ली । गत 2/3 दिनों से सौंफ की कीमतों में सुधार बना हुआ है। हालांकि लोकल में व्यापार कम हो रहा है लेकिन घटे भावों पर निर्यातकों की लिवाली आने के कारण कीमतों में तेजी का दौर बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह गुजरात की मंडियों में सौंफ का निर्यात भाव 78/79 रुपए प्रति किलो बोला जा रहा था जोकि आज 86/88 रुपए प्रति किलो बोला जाने लगा है।

जिस कारण से चालू सप्ताह के दौरान हाजिर बाजारों में भी सौंफ के भाव 300/400 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ाकर बोले जाने लगे हैं। चालू सीजन के दौरान देश में सौंफ का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में अधिक रहा है।

गत वर्ष सौंफ की पैदावार 20/22 लाख बोरी की रही थी। जोकि इस वर्ष बढ़कर 38/40 लाख बोरी होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। अधिक उत्पादन के कारण सौंफ की कीमतों में भी गत वर्ष की तुलना में आधी रह गई है। जिस कारण से वर्तमान भावों में और मंदी संभव नहीं है।