सौंफ में अभी तेजी नहीं
03-Apr-2024 07:21 PM
नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान देश में सौंफ की पैदावार गत वर्ष की तुलना में लगभग दोगुना होने के कारण सौंफ की कीमतों में लगातार गिरावट बनी हुई है। और अल्पकाल के दौरान कीमतों में 25/30 रुपए प्रति किलो का मंदा दर्ज किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि मार्च माह के दौरान सौंफ का निर्यात भाव 100/102 रुपए प्रति किलो चल रहा था जोकि वर्तमान में घटकर 76/77 रुपए पर आ गया जबकि फुल अप्रैल का भाव 70/71 रुपए प्रति किलो बोला जा रहा है।
वर्तमान में निर्यात एवं लोकल व्यापार कम हो रहा है। क्योंकि अधिक पैदावार के कारण व्यापारिक मनोवृत्ति बाजार में मंदे की बनी हुई है। अभी गुजरात की मंडियों में अन्य सौंफ की आवक हो रही है।
जबकि राजस्थान की मेड़ता एवं नागौर मंडी में आवक आगामी सप्ताह से बढ़नी शुरू हो जाएगी। जिस कारण से हाल -फिलहाल तेजी का अधिक तेजी के आसार नहीं है।
