सौंफ कीमतों में तेजी नहीं
08-Mar-2024 05:50 PM
नई दिल्ली (भारती एग्री एप्प)। जानकार सूत्रों का कहना है कि चालू सीजन के दौरान प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात एवं राजस्थान के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सौंफ की बिजाई बढ़ने के कारण सौंफ का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में अधिक होने के समाचार हैं।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष देश में सौंफ की बिजाई 9054 हजार हेक्टेयर पर की गई थी जोकि चालू सीजन में बढ़कर 1.97 लाख हेक्टेयर हो गई। बिजाई के पश्चात मौसम भी फसल के अनुकूल रहा जिस कारण से इस वर्ष सौंफ का उत्पादन 38/40 लाख बोरी (प्रत्येक बोरी 55 किलो) होने के अनुमान लगाये जा रहे हैं।
जबकि गत वर्ष उत्पादन 20/21 लाख बोरी का रहा था। अधिक उत्पादन के कारण विगत कुछ समय से कीमतों में गिरावट बनी हुई है और अभी भी बाजार में धारणा मंदे की बनी हुई है।
