सीबोट सोया की कीमतों में लगातार तेजी का माहौल; कल बाजार घटे

13-Mar-2026 08:45 AM

सीबोट सोया की कीमतों में लगातार तेजी का माहौल; कल बाजार घटे
★ USDA के अनुसार 5 मार्च वाले सप्ताह में अमरीका ने 4.56 लाख टन पुरानी और 9518 टन नई सोया के निर्यात सौदे किये। यह निर्यात गत वर्ष की समानअवधि से 34% कम। इंडोनेशिया ने सबसे अधिक 2, मेक्सिको ने 1.3, इजिप्ट ने 1.07 लाख टन आयात किया। सोयामील के 1.66 लाख टन व सोया तेल के 2835 टन के निर्यात सौदे पहुंचे।
★ सेन्सस रिपोर्ट के अनुसार अमरीका ने जनवरी 2026 में 58.21 लाख टन सोया, रिकॉर्ड 16.78 लाख टन सोयामील व 77396 टन सोया तेल का निर्यात किया।
★ विश्व में चल रहे युद्ध के कारण क्रूड की कीमतों पर असर पड़ा, साथ ही निर्यात लागत भी बढ़ रही है जिसका असर केवल सोया तेल ही नहीं पाम व सूरजमुखी तेल पर भी पड़ा। सरसों तेल भी इससे अछूता नहीं रहा।
★ विश्व में युद्ध की स्थिति और गंभीर हो रही है इससे खाद्य तेलों की आयात लागत और बढ़ेगी जिसका असर भारत पर भी पड़ेगा।