SAAF 2025 में मटर पर की गयी चर्चा के मुख्य अंश
22-Jan-2025 10:38 AM
SAAF 2025 में मटर पर की गयी चर्चा के मुख्य अंश
SAAF 2025- मटर पैनल
मॉडरेटर-मृत्युंजय झा, जी बिजनेस, इंडिया
पैनलिस्ट
एडवर्ड ज़र्निन, रूसग्रेन यूनियन, रशिया फेडरेशन
अभिषेक अग्रवाल, विटेरा बीवी, नीदरलेंड
हर्षा राय, मयूर ग्लोबल कारपोरेशन, इंडिया
मुकेश जैन, एडरोइट ओवेर्सीज़, सिंगापूर
विवेक अग्रवाल, जीएलवी एग्रो, इंडिया
राहुल चौहान, आई ग्रेन इंडिया, इंडिया
★ पिछले 5 वर्षों में भारत में मटर उत्पादन बढ़ा परन्तु अब घटता दिख रहा है।
★ वित्त वर्ष 2023-24 में 11, 2024-25 में 19 लाख टन मटर आयात की सम्भावना।
★ 2023-24 में मटर उपलब्धता 20.6 लाख टन व 2024-25 में 30.6 लाख टन बची। खपत 2023-24 में 15 व 2024-25 में 22 लाख टन रहने की सम्भावना।
★ 2023-24 सीजन के अंत में 5.6 लाख टन मटर का स्टॉक बचा जो 2022-23 में 60 हजार टन था।
★ 2024-25 के अंत में 8.6 लाख टन पीली मटर का स्टॉक बचने का अनुमान।
★ कांडला, हजीरा, मूंदड़ा पोर्ट पर 7.66 लाख टन मटर का स्टॉक उपलब्ध। सभी पोर्ट को मिलाकर यह स्टॉक 10-11 लाख टन बताया गया जो कई महीनों की खपत को पूरा करता है। बढ़ते आयात के कारण अन्य दलहन की खपत घटी।
★ ऊंचे भावों पर शुरुआत में मटर खरीद की गयी जैसे-जैसे आयात अवधि बढ़ाई गयी वैसे-वैसे अंतर्राष्ट्रीय घरेलू बाजार भी टूटे और ऐसा हुआ कि कई आयातकों, ट्रेडर्स की पूँजी मटर में फंसी। हरी मटर आयात अभी भी प्रतिबंधित।
★ दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक 29.5 लाख टन मटर का आयात हो चुका है। दिसंबर 2020 में मुंबई कनाडा मटर 7351 रुपए थी, जनवरी 2021 में 8600 रुपए तक पहुंची थी अब भाव घटकर 3425 रुपए प्रति क्विंटल पर आ चुके हैं।
★ ललितपुर में जनवरी 2022 में मटर के भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचे थे। जो अब 3150 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं।
★ आयात के कारण किसानों को नहीं मिले फसल के वाजिब दाम।
★ आयात पर लगे प्रतिबन्ध के कारण दो तीन वर्षों से मटर के भाव लगातार बढ़कर चना से ऊपर आये।
★ सितम्बर 2023 से फरवरी 2025 तक मटर को लेकर 6 बार नोटिफिकेशन जारी किया गया।
★ विदेशों से बड़ी मात्रा में पीली मटर भारत में डंप की गयी।
~~~~~~~~~~~~~
कनाडा
★ 2024-25 में कनाडा में पीली मटर उत्पादन 23.74, 2024-25 में 25.34 लाख टन बताया गया।
★ 2024-25 में पीली मटर की उपलब्धता 28.35, 2023-24 में 28.05 लाख टन थी। 2023 में 19.65, 2024 में 18.16, 2025 में 17.41 लाख टन मटर का हुआ निर्यात।
★ 2025 सीजन के अंत में 5.8 लाख टन बकाया स्टॉक बचने की उम्मीद, 2024 में 4.84 लाख टन था।
★ मटर आयात मामले में भारत ने चीन को पछाड़ा।
~~~~~~~~~~~~~
निष्कर्ष
★ यह निष्कर्ष निकाला गया कि फ़िलहाल मटर के भावों में तेजी की सम्भावना न के बराबर।
★ मान लें आयात प्रतिबंधित भी किया जाए तो पोर्ट व गोदाम में पड़े माल को खपने में लगेगा समय, तेजी में न करें व्यापार।
