SAAF 2025 में अनाजों (मक्का) का विश्लेषण

20-Jan-2025 04:34 PM

SAAF 2025 में अनाजों (मक्का) का विश्लेषण
★ श्रीलंका में BSAF द्वारा तीसरा साउथ एशिया एग्री फोरम (SAAF) 2025 जो 15-16 जनवरी 2025 को संपन्न हुआ में अनाजों पर की गयी चर्चा के मुख्य अंश।
SAAF 2025 Grains Panel
इस पैनल में, Manisha Gupta, CNBC TV18, India
Rajiv Kumar, Executive Director, The Rice Exporters Association, India

Rahul Chauhan, Igrain India, India
Eduard Zernin, RUSGRAIN Union, Russian Federation
G K Sood, Meir Commodities, India
Md Ali Rashed, City Commodities, Bangladesh
Atul Chhura, StarAgri, India शामिल थे


★ एथनोल की निकली डिमांड से मक्का की कीमतों में जबरदस्त उछाल।
★ 2024-25 में एथनोल बनाने में मक्का की हिस्सेदारी 51.5% व चीनी एवं अन्य विकल्प से 37% रही।
★ 2023-24 में मक्का से 40% व 2022-23 6% एथनोल बनाया गया था।
★ एथनोल बनाने के लिए 70 लाख टन मक्का का हो चुका है इस्तमाल। 2024-25 में यह बढ़कर 128 लाख टन पहुंच सकता है।
★ भारत जो पहले मक्का निर्यातक देश था अब आयातक देश बना।
★ 2018 में मक्का के भाव 950 रुपए थे जो अब बढ़कर 2500 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचे।
★ भविष्य में एथनोल में मक्का की खपत बढ़ने की उम्मीद।
★ अभी हाल ही में एफसीआई द्वारा डिस्टिलरी को चावल घटे भावों पर देने की पेशकश की जिससे मक्का डिमांड पर एथनोल बनाने के लिए पड़ सकता है असर परन्तु बाजार तेज ही रहेंगे।