SAAF 2025 में अनाजों (गेहूं) का विश्लेषण

20-Jan-2025 04:30 PM

SAAF 2025 में अनाजों (गेहूं) का विश्लेषण
★ श्रीलंका में BSAF द्वारा तीसरा साउथ एशिया एग्री फोरम (SAAF) 2025 जो 15-16 जनवरी 2025 को संपन्न हुआ में अनाजों पर की गयी चर्चा के मुख्य अंश।
SAAF 2025 Grains Panel
इस पैनल में, Manisha Gupta, CNBC TV18, India
Rajiv Kumar, Executive Director, The Rice Exporters Association, India Rahul Chauhan, Igrain India, India
Eduard Zernin, RUSGRAIN Union, Russian Federation
G K Sood, Meir Commodities, India
Md Ali Rashed, City Commodities, Bangladesh
Atul Chhura, StarAgri, India शामिल थे


★ 2024-25 में गेहूं उत्पादन 1200 लाख टन पहुंचने की उम्मीद, जो 2023-24 में 1100 लाख टन था।
★ ओपनिंग स्टॉक 2024-25 में 132.9 लाख टन के बाद कुल उपलब्धता 13334 लाख टन बैठती है ।
★ 2024-25 में 1080 लाख टन खपत व मामूली निर्यात के बाद 250.4 लाख टन बकाया स्टॉक बचने की उम्मीद।
★ 2023-24 में 132.9 लाख टन स्टॉक बचा था। 2022-23 में उत्पादन 1040 लाख टन पहुंचा।
★ ऊंची कीमतों के कारण गेहूं बिजाई 10 जनवरी 2025 तक 320 लाख हेक्टेयर पहुंची, जो गत वर्ष 315 लाख हेक्टेयर थी। सामान्य एरिया 312.3 लाख हेक्टेयर बताया गया। उपरोक्त आकड़ों के अनुसार बिजाई गत वर्ष व सामान्य एरिया (10 साल के औसत) से ऊंची।
★ OMSS स्कीम चालू होने के बावजूद जनवरी 2025 में भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे।
★ PMGKAY के तहत करीब 60 लाख टन गेहूं की जगह चावल वितरण किया गया जिससे घ्गुन का अवन्तान्म 240 लाख टन से घकर 180 लाख टन आया।
★ पहले 6 टेंडर में प्रति सप्ताह 1 लाख टन गेहूं दिया गया जिसमें से बिक्री करीब 98% रही, सातवे टेंडर में 1.5 लाख टन मात्रा आवंटित की गयी।
★ वर्ष 2023 से 2025 तक कीमतों को नियंत्रित करने व उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई सर्कुलर जारी किये गये जिसमें स्टॉक लिमिट लगाना, बाद में घटाना, OMSS स्कीम में बिक्री करना, भारत आटा स्कीम लांच करना शामिल हैं।
★ केंद्रीय पूल में 1 जनवरी को गेहूं का स्टॉक 184.11 लाख टन बचा, जो 1 जनवरी 2024 को 163.53 लाख टन, 1 जनवरी 2023 को 171.7 लाख टन, 1 जनवरी 2022 को 303.12 लाख टन था।
★ 2024-25 में गेहूं की सरकारी खरीद 266, 2023-24 में 262, 2022-23 में 187.92, 2021-22 में 433.44 लाख टन की गयी थी।
★ अप्रैल 2020 से दिसंबर 2022 तक PMGKAY में 391.98 लाख टन गेहूं आवंटित किया गया था, बिक्री 372.72 लाख टन देखी गयी।
★ भारत आटा में पहले फेज़ में 22.5 रुपए प्रति किलो पर 15.2 लाख टन आटा का वितरण हुआ, दूसरे फेज़ में भारत आटा की कीमत बढ़ाकर 30 रुपए प्रति किलो की गयी।
★ विशेषज्ञों के आनुसार गेहूं के भाव इस समय उच्चतम स्तर पर, फसल अच्छी आने की उम्मीद। कीमतों में मामूली गिरावट आ सकती है।