SAAF 2025 में अनाजों (चावल) का विश्लेषण

20-Jan-2025 04:42 PM

SAAF 2025 में अनाजों (चावल) का विश्लेषण
★ श्रीलंका में BSAF द्वारा तीसरा साउथ एशिया एग्री फोरम (SAAF) 2025 जो 15-16 जनवरी 2025 को संपन्न हुआ में अनाजों पर की गयी चर्चा के मुख्य अंश।
SAAF 2025 Grains Panel
इस पैनल में, Manisha Gupta, CNBC TV18, India
Rajiv Kumar, Executive Director, The Rice Exporters Association, India

Rahul Chauhan, Igrain India, India
Eduard Zernin, RUSGRAIN Union, Russian Federation
G K Sood, Meir Commodities, India
Md Ali Rashed, City Commodities, Bangladesh
Atul Chhura, StarAgri, India शामिल थे


★ TREA के अनुसार 2010-11 में कुल चावल निर्यात 24.7, 2015-16 में 105.11, 2018-19 में 120.1 व 2023-24-163.6 लाख टन हुआ जिसमें से गैर बासमती चावल कि हिस्सेदारी 2010-11 में 1, 2015-16 में 64.6, 2018-19 में 76 व 2023-24 111 लाख टन पहुंची।
★ आकड़ों के अनुसार गैर बासमती चावल निर्यात में दखी गयी अच्छी बढ़ोत्तरी।
★ अप्रैल से मार्च 2023 तक 45.6 लाख टन बासमती व 177.9 लाख टन गैर बासमती चावल निर्यात हुआ।
★ अप्रैल से मार्च 2024 तक बासमती चावल निर्यात 52.4 व गैर बासमती चावल निर्यात 111 लाख टन के पार पहुंचा। दोनों चावल निर्यात में देखी गयी बढ़ोत्तरी।
★ 2019 के बाद 2024-25 सीजन तक चावल उत्पादन में देखी गयी बढ़ोत्तरी।
★ भारत द्वारा चावल निर्यटी नियम में सख्ती बरतने के बाद चावल की कीमतें विश्व में उच्चतम स्तर पर पहुंची थी।
★ 1 जनवरी 2025 को 290.92 लाख टन, 1 जनवरी 2024 को 181.76, 1 जनवरी 2023 को 125.35 लाख चावल का स्टॉक बचा जिसमें अनमिल्ड चावल शामिल नहीं।
★ उपरोक्त आकड़ों के अनुसार केंद्रीय पूल में चावल का विशाल स्टॉक उपलब्ध।
★ श्रीलका ने 1.67 लाख टन चावल भारत से किया आयात।
★ अप्रैल से अक्टूबर 2024 तक बासमती चावल निर्यात 31.43 लाख टन व गैर बासमती चावल 57.6 लाख टन पहुंचा।
★ मंडियों में गेहूं, मक्का की कीमतें MSP से ऊंची जबकि धान, ज्वार, बाजरा की कम।
★ निर्यात खोले जाने के बाद चावल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद। मंडियों में धान के भाव MSP से नीचे, सरकारी खरीद अच्छी।
★ केंद्रीय पूल में बड़ा स्टॉक चिंता का विषय।
★ एफसीआई द्वारा एथनोल बनाने के लिए चावल इस्तमाल की मंजूरी दी गयी। जिससे केंद्रीय पूल में स्टॉक घट सकता है। भविष्य में चावल की कीमतों में तेजी आने के उम्मीद।