रतलाम जिले में 16 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद
12-Mar-2026 11:32 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश देश के एक महत्वपूर्ण गेहूं उत्पादक जिले -रतलाम की मंडियों में नए माल की आवक शुरू हो गई है मगर सरकारी खरीद के आभाव में वहां इस अनाज का भाव घटकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी नीचे आ गया है। रतलाम मंडी में गेहूं का दाम फिलहाल 2100 से 2300 रूपए प्रति क्विंटल के बीच बताया जा रहा है जो चालू रबी सीजन (2025-26) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूपए प्रति क्विंटल से काफी नीचे है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2025-26 के मौजूदा सीजन के लिए गेहूं पर किसानो को एमएसपी से ऊपर 40 रूपए प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की गई है। इस तरह किसानो को 2625 रूपए प्रति क्विंटल का मूल्य प्राप्त होगा। वहां 16 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद आरम्भ करने की घोषणा हुई है और इसके लिए रतलाम जिले से 65 क्रय केंद्र स्थापित किए गए है। खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर दी गई है। किसानो का रजिस्ट्रेश हो चुका है।
समझा जाता है कि शुरुवाती कटाई करके गेहूं के दाने में नमी का अंश कुछ ऊंचा होने के कारण व्यापारी 2100-2300 रूपए प्रति क्विंटल से ऊंचे दाम पर इसकी खरीद के लिए तैयार नहीं है नकदी के संकट से जूझ रहे छोटे एवं सीमांत किसानो को अपना गेहूं जल्दी-जल्दी बेचने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
