राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में गेहूं की सरकारी खरीद 10 मार्च से शुरू होगी, यह खरीद 30 जून तक चलेगी

02-Jan-2025 09:54 AM

राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में गेहूं की सरकारी खरीद 10 मार्च से शुरू होगी, यह खरीद 30 जून तक चलेगी
★ ऑनलाइन पोर्टल पर 25 जून तक किसान कर सकेंगे पंजीयन।
★ चालू सीजन में गेहूं की MSP 2425 रुपए प्रति क्विंटल व राज्य सरकार द्वारा 125 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस घोषित किया गया, राजस्थान में गेहूं सरकारी खरीद 2550 रुपए प्रति क्विंटल पर की जाएगी।
★ ठीक इसी तरह मध्य प्रदेश में भी बोनस का ऐलान होने की उम्मीद।
★ दोनों राज्यों में गेहूं की खरीद MSP से अधिक होने के कारण अन्य राज्य मुख्यतः उत्तर प्रदेश गेहूं की डिमांड बनी रहेगी।
★ अगर कीमतें MSP से ऊंची रही तो एक बार फिर सरकारी कांटे पर माल कम तुल सकता है।
★ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 15 जनवरी तक गेहूं क्रय केन्द्रों की लिस्ट फाइनल करने को कहा जिसका सत्यापन फरवरी से होगा।
★ धान की सरकारी खरीद बंद होने के तुरंत बाद विभाग द्वारा गेहूं खरीद के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने को कहा।