पैदावार कम होने के कारण इमली तेज

14-Mar-2024 06:41 PM

नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान उत्पादक राज्यों में पैदावार कम होने के कारण इमली की कीमतों में चालू सप्ताह के दौरान 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई है। और अभी भी धारणा मजबूती की बनी हुई है। 
जानकार सूत्रों का कहना है कि इमली का मुख्यत उत्पादन छत्तीसगढ़ एवं झारखंड होता है। छत्तीसगढ़ की मुख्य मंडी  जगदलपुर जबकि झारखंड की प्रमुख मंडी रांची में इमली का अधिकांश व्यापार होता है। 
नए मालों की आवक 
जगदलपुर मंडी में नए इमली की आवक शुरू हो चुकी है। वर्तमान में मंडी में नए मालों के भाव 3000/3300 रुपए प्रति क्विंटल बोले जा रहे हैं जबकि आवक लगभग 900/1000 रुपए प्रति क्विंटल चल रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ में इमली का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में 40/50 प्रतिशत ही हो पाएगा। इसके अलावा झारखंड में भी पैदावार गत वर्ष की तुलना में 50/60 प्रतिशत कम रहने के समाचार है। रांची में नए इमली की आवक अप्रैल माह में शुरू होगी। 
निर्यात 
चालू वित्त वर्ष के दौरान इमली के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई मसाला बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-नवम्बर 2023 के दौरान इमली का निर्यात 15948.42 टन का निर्यात किया गया है जबकि वर्ष अप्रैल-नवम्बर 2022 के दौरान निर्यात 21353.42 टन का हुआ था।