पश्चिम एशिया को जाने वाले एग्री कार्गो लौट रहा है भारत

13-Mar-2026 04:58 PM

मुम्बई। भारतीय कृषि उत्पादों से लदे जिन जहाजों को पश्चिम एशिया के लिए रवाना किया गया था वे गंतव्य स्थान तक पहुंचने से पूर्व ही भारतीय बंदरगाहों पर वापस लौट रहे है क्योंकि ईरान-इजरायल युद्ध के कारण वह समुद्री मार्ग काफी जोखिम पूर्ण हो गया है इस लड़ाई की वजह से चावल, फल और सब्जियों से लदे हजारो कंटेनर या तो रस्ते में फंसे हुए है या फिर भारतीय बंदरगाहों पर अटके हुए है। 

पश्चिम एशियाई देशो को भेजे गए अधिकांश जहाज बीच रास्ते से ही वापस लौट कर मूंदड़ा, गांधीधाम एवं जेएनपीटी (मुंबई) बंदरगाह पर आ गए है केवल सऊदी अरब एवं संयुक्त अरब अमीरात को भेजी गई कुछ खेपो को दुबई के खोरफाखान तथा ओमान के सलालाह बंदरगाह की तरफ मोड़ दिया गया जबकि उसे दुबई के जेबेल अली बंदरगाह पर जाना था। फलों तथा अनाजों की खेप भारत की तरफ लौट रही है क्योंकि जहाजों के लिए आगे का रास्ता खतरे से खाली नहीं है।