पोस्तदाना में तेजी नहीं
12-Mar-2024 07:16 PM
नई दिल्ली । आज पोस्तदाना के भाव नरमी के साथ बोले गए। इस वर्ष उत्पादक राज्यों में पोस्तदाना की पैदावार गत वर्ष की तुलना में 15/20 प्रतिशत अधिक होने के कारण हाजिर में पोस्तदाना का उठाव काफी कम रह गया है।
जिस कारण से विगत दो दिनों के दौरान कीमतों में 20/30 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। सूत्रों का मानना है कि पोस्तदाना की कीमतों में हाल-फिलहाल तेजी की संभावना नहीं है।
क्योंकि आगामी सप्ताह से प्रमुख उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश की मंडियों में नए पोस्तदाना की आवक बढ़नी शुरू हो जाएगी। जिस कारण अभी कीमतों में ओर गिरावट संभव है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिक बिजाई के पश्चात मौसम भी फसल के अनुकूल बना रहने से इस वर्ष पोस्तदाना का उत्पादन 7.5/8 हजार टन होने की संभावना है जबकि गत वर्ष उत्पादन 6/6.50 हजार टन का रहा था।
