पोस्ता - में तेजी

21-May-2024 07:22 PM

नई दिल्ली । आज पोस्ता की कीमतों में तेजी रही। हालांकि उत्पादक केन्द्रों पर देसी पोस्ता के भाव पूर्व स्तर पर बोले गए। लेकिन आयातित टर्की पोस्ता का स्टॉक दिल्ली में कम रह जाने के करने टर्की पोस्ता के भाव 25/30 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले गए।

कोलकाता में भी आयातित पोस्ता के भाव 50/55 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर बोले गए। सूत्रों का कहना है कि आयातित पोस्ता में सट्टेबाजी चल रही है जल्द ही कीमतों में गिरावट आने की संभावना है।

गर्मी का सीजन होने के कारण वर्तमान में पोस्ता में व्यापार अच्छा चल रहा। लेकिन देश इस वर्ष उत्पादन होने के कारण मध्य प्रदेश की नीमच मंडी में आवक बराबर की हुई है।

जिस कारण से पोस्ता गुलाब के भाव अपने पूर्व स्तर 865/900 रुपए पर बोले गए। जबकि टिनोपाल का भाव 10 रुपए नरमी के साथ 1160/1230 रुपए पर बोला जा रहा था।