Home News

पाम तेल का आयात 14 माह के उच्च स्तर पर पहुंचने का अनुमान

04-Nov-2026 06:25 PM

पाम तेल का आयात 14 माह के उच्च स्तर पर पहुंचने का अनुमान

मुम्बई। उद्योग-व्यापार क्षेत्र के विश्लेषकों ने अक्टूबर 2026 में पाम तेल का आयात सितम्बर की तुलना में 6 प्रतिशत बढ़कर 8.66 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान लगाया है जो अगस्त 2025 के तेल आयातक  देश- भारत में विशाल आयात होने से कुआलालम्पुर स्थित बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स (बीएमडी) एक्सचेंज में क्रूड पाम तेल (सीपीओ) के बेंचमार्क वायदा मूल्य में जोरदार इजाफा आना चाहिए था लेकिन ऐसा संभव नहीं हो रहा है

क्योंकि मलेशिया में सितम्बर 2026 के अंत में पाम तेल का बकाया अधिशेष स्टॉक तेजी से बढ़कर 35.10 लाख टन के सर्वकालीन सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। अक्टूबर में भी बकाया स्टॉक ऊंचा रहने की संभावना है। 

उद्योग-व्यापार क्षेत्र के समीक्षकों के अनुसार सितम्बर के मुकाबले अक्टूबर में सोयाबीन तेल का आयात 10 प्रतिशत बढ़कर 6.53 लाख टन तथा सूरजमुखी तेल का आयात लगभग दोगुना उछलकर 2.23 लाख टन पर पहुंच गया। नवम्बर में भी अच्छा आयात हो सकता है।