Home News

गुजरात में रबी फसलों का रकबा गत वर्ष से बहुत पीछे

04-Nov-2026 04:43 PM

गुजरात में रबी फसलों का रकबा गत वर्ष से बहुत पीछे

अहमदाबाद। खरीफ फसलों की कटाई में विलम्ब होने तथा खेतों की मिटटी में नमी का अभाव रहने से गुजरात में रबी फसलों की बिजाई की गति काफी धीमी देखी जा रही है।

राज्य कृषि विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 2 नवम्बर तक गुजरात में रबी फसलों का कुल उत्पादन क्षेत्र 25,248 हेक्टेयर पर पहुंच सका जो पिछले साल की समान अवधि के बिजाई क्षेत्र 93,974 हेक्टेयर से 68,726 हेक्टेयर कम है। 

गत वर्ष की तुलना में चालू रबी सीजन के दौरान गुजरात में अनाजी फसलों का उत्पादन क्षेत्र 1337 हेक्टेयर से बढ़कर 1602 हेक्टेयर पर पहुंचा मगर दलहनों का बिजाई क्षेत्र 75,965 हेक्टेयर से घटकर 7998 हेक्टयर तथा तिलहन फसलों का क्षेत्रफल 27,047 हेक्टेयर से लुढ़क कर 5396 हेक्टयर पर सिमट गया।

गन्ना का रकबा भी 17,763 हेक्टेयर से घटकर 4430 हेक्टेयर रह गया। मसाला फसलों में जीरा, धनिया एवं सौंफ की बिजाई शुरू हो चुकी है और इसका रकबा गत वर्ष से आगे चल रहा है जबकि ईसबगोल की बिजाई अभी आरंभ नहीं हुई है। चना का उत्पादन क्षेत्र 15,965 हेक्टेयर से 5248 हेक्टेयर तथा सरसों का क्षेत्रफल 27,047 हेक्टेयर से लुढ़ककर 5383 हेक्टेयर पर अटक गया।