पांचवे टेंडर में गेहूं की जोरदार खरीद

02-Jan-2025 10:10 AM

पांचवे टेंडर में गेहूं की जोरदार खरीद
★ OMSS बिक्री के पांचवे टेंडर में 1 लाख टन मात्रा आवंटित की गयी जिसमें से जम्मू कश्मीर को छोड़ अन्य राज्यों में कुल 96,825 टन की खरीद की गयी जिसमें से FAQ की मात्रा 76,748 टन व URS की 20,080 टन है।
★ राजस्थान में FAQ गेहूं 3009-3067 (मात्रा 1795 टन) रुपए व URS 2940-3061 (3195 टन) रुपए प्रति क्विंटल पर गेहूं की उच्चं बोली लगी।
★ असम में 4600 टन FAQ गेहूं 3008-3326 रुपए व URS गेहूं 1900 टन 3118-3138 रुपए प्रति क्विंटल पर बिका।
★ उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 14,000 टन FAQ की उच्चतम बोली 2789-2992 रुपए प्रति क्विंटल बोली गयी।
★ उत्तर प्रदेश में लगातार पांचवे टेंडर में पूरी की पूरी मात्रा बेचीं गयी।
★ हरियाणा से 5000 टन FAQ गेहूं 2860/3080 रुपए, दिल्ली से 5500 टन FAQ गेहूं 2826-3081 रुपए व मध्य प्रदेश से 4000 टन URS गेहूं 2835 2950 रुपए, कर्नाटक में 1800 टन FAQ गेहूं 2811-3061 रुपए, 3200 टन URS गेहूं 2740-3006 रुपए, तमिलनाडु में 2410 टन FAQ गेहूं 2651-2729 टन, 260 टन URS गेहूं 2535/2621 रुपए पर ख़रीदा।
★ पांचवे टेंडर में ऊंचे भावों पर गेहूं बिकने का असर बाजारों पर दिखा।
★ 01 जनवरी 2025 को दिल्ली गेहूं 3170/3175 रुपए प्रति क्विंटल पर बिका जो 31 दिसंबर 2024 को 3140/3145 रुपए था यानी टेंडर ऊंचे भाव पर बोले जाने के बाद दिल्ली गेहूं 30 रुपए की बढ़त के साथ हुआ बंद।
★ अगर अगले टेंडर में बिक्री ऊंचे भावों पर होती है तो सरकार बिक्री मात्रा बढ़ाए जाने पर कर सकती है विचार।
★ कोई बड़ी बात नहीं कि इस सप्ताह ही इसकी घोषणा हो जाए।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि अगर बिक्री मात्रा बढ़ती भी है तो इससे कीमतों पर अधिक असर नहीं पड़ेगा।
★ गेहूं बाजार को लेकर केवल एक ही समस्या दिख रही है वो है आटा, मैदा, सूजी की मांग कमजोर होना।