OMSS में सुस्ती और केंद्रीय पूल में रिकॉर्ड स्टॉक, गेहूं बाजार पर बढ़ा दबाव: आगामी सीजन चुनौती भरा
23-Feb-2026 03:15 PM
OMSS में सुस्ती और केंद्रीय पूल में रिकॉर्ड स्टॉक, गेहूं बाजार पर बढ़ा दबाव: आगामी सीजन चुनौती भरा
★ FCI की OMSS-D के तहत गेहूं बिक्री में चालू 2025-26 सीजन में भारी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय पूल में स्टॉक मजबूत स्थिति में है। इन दोनों संकेतों ने गेहूं बाजार की दिशा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार FCI द्वारा की गई बिक्री:
* 2019-20: 34.07 लाख टन
* 2020-21: 24.97 लाख टन
* 2021-22: 70.93 लाख टन
* 2022-23: 35.71 लाख टन
* 2023-24: 100.82 लाख टन (रिकॉर्ड)
* 2024-25: 39.41 लाख टन
* 2025-26 (25 दिसंबर तक): 1.91 लाख टन
* जनवरी–फरवरी 2026 संभावित: 4.73 लाख टन
★ यदि आगे कोई नया टेंडर जारी नहीं होता है तो कुल बिक्री मात्र 6.64 लाख टन पर सिमट सकती है, जो पिछले कई वर्षों में सबसे कम स्तरों में से एक होगी।
★ 10 फरवरी 2026 तक के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार गेहूं का स्टॉक 253.07 लाख टन था।
★ केंद्रीय पूल में गेहूं और चावल दोनों का स्टॉक बफर मानकों से काफी ऊपर है। राज्यों में भी गेहूं की उपलब्धता अच्छी है और निजी व्यापारियों के पास भी पर्याप्त भंडार बताया जा रहा है।
★ इस वर्ष देश में लगभग 1170 लाख टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है। यदि यह अनुमान सही रहता है तो यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जब उत्पादन ऊंचे स्तर पर रहेगा।
★ मजबूत स्टॉक, अच्छी फसल और सीमित OMSS बिक्री के चलते बाजार में आपूर्ति दबाव बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में गेहूं के भाव MSP से नीचे जाने की आशंका बन रही है।
★ यदि ऐसा होता है तो सरकार को बड़े पैमाने पर खरीद करनी पड़ सकती है, जिससे आने वाले सीजन में भंडारण की समस्या गंभीर रूप ले सकती है।
★ फिलहाल संकेत यही हैं कि मजबूत स्टॉक और संभावित रिकॉर्ड उत्पादन के बीच गेहूं बाजार दबाव में रह सकता है, और सरकार के सामने स्टोरेज व मूल्य संतुलन की दोहरी चुनौती खड़ी हो सकती है जिसकी मार सीधा गेहूं उद्योग पर पड़ रही है।
★ आगामी सीजन बहुत चुनौती भरा होगा, स्टॉकिंग से करें परहेज और केवल जरुरत से अनुरूप भी करें खरीद।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
