ऑइलमील का निर्यात (अप्रैल–मई 2025): 2% की मामूली बढ़ोतरी – SEA रिपोर्ट
18-Jun-2025 01:01 PM

ऑइलमील का निर्यात (अप्रैल–मई 2025): 2% की मामूली बढ़ोतरी – SEA रिपोर्ट
★ SEA के अनुसार मई 2025 में भारत से ऑइलमील निर्यात 3,15,326 टन रहा, जो मई 2024 के 3,02,280 टन से 4.31% अधिक है।
★ अप्रैल 2025 में निर्यात 4,65,863 टन था, जिससे पूरे अप्रैल–मई 2025 की कुल अवधि में कुल निर्यात 7,81,189 टन दर्ज हुआ। यह पिछले साल की इसी अवधि 7,67,436 टन के मुकाबले 1.79% अधिक है।
~~~~~~~~~~
मासिक प्रदर्शन – मई 2025 बनाम अप्रैल 2025 (टन में):
★ सोयाबीन खली: घटकर 1,56,801 टन (अप्रैल में 2,30,743 टन)
★ सरसों खली: घटकर 1,34,562 टन (अप्रैल में 2,13,023 टन)
★ मूंगफली खली: बढ़कर 5,315 टन (अप्रैल में 3,127 टन)
★ कैस्टर खली: मामूली गिरावट के साथ 18,648 टन (अप्रैल में 18,970 टन)
~~~~~~~~
सोयाबीन खली – अफ्रीकी देशों में बढ़ती मांग
★ अफ्रीका में पशुधन उत्पादन और मिश्रित चारे में सोयाबीन खली की बढ़ती हिस्सेदारी ने इसकी मांग को बढ़ाया है।
★ भारत ने अप्रैल–मई 2025 के दौरान मध्य-पूर्व और अफ्रीकी देशों को 1,18,000 टन से अधिक सोयाबीन खली का निर्यात किया, जिसमें प्रमुख देश केन्या और कुवैत रहे।
★ पूरे 2024–25 में भारत ने कुल 8 लाख टन से अधिक सोयाबीन खली का निर्यात किया था।
~~~~~~~~~~~
सरसों खली – निर्यात से घरेलू मूल्य को समर्थन
★ 2025–26 के पहले दो महीनों में भारत ने 3.5 लाख टन सरसों खली का निर्यात किया। प्रमुख आयातक देश रहे: चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और बांग्लादेश।
★ 2024–25 में भारत ने कुल 18.62 लाख टन सरसों खली का निर्यात किया था।
★ वर्तमान में भारत से सरसों खली का FOB (कांडला) मूल्य लगभग US $ 200/टन है, जबकि जर्मनी के हैम्बर्ग से कैनोला खली का मूल्य US $ 290/टन है।