News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तिल में निर्यातकों का धैर्य जवाब दे रहा, कोरियाई टेंडर में देरी से बाजार दबाव में
14-Aug-2026 10:15 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तिल में निर्यातकों का धैर्य जवाब दे रहा, कोरियाई टेंडर में देरी से बाजार दबाव में
★ भारत में तिल निर्यातक दक्षिण कोरिया के नए टेंडर का इंतजार करते-करते परेशान हो रहे हैं। देरी के कारण पिछले दो सप्ताह में तिल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। चीन की खरीद में कमी और दक्षिण कोरिया द्वारा अपनी सप्लाई चेन में बदलाव भी बाजार को प्रभावित कर रहे हैं।
★ फसल के मोर्चे पर राजस्थान में तिल की बुवाई करीब 15% बढ़ी है, जबकि गुजरात में क्षेत्रफल में तेज गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, राजस्थान में बढ़ी बुवाई से गुजरात की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है।
★ इसके बावजूद देशभर में तिल की उपलब्धता कम बनी हुई है, जिससे कीमतों को कुछ समर्थन मिल रहा है। बेहतर गुणवत्ता वाले तिल को अभी भी ऊंचे भाव मिल रहे हैं। अब बाजार की नजर बारिश, फसल की प्रगति और सबसे महत्वपूर्ण दक्षिण कोरिया के नए टेंडर पर है।
