News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पश्चिम एशिया संकट से भारत की चीनी निर्यात प्रभावित

06-Mar-2026 01:08 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पश्चिम एशिया संकट से भारत की चीनी निर्यात प्रभावित
★ पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण भारत से अफगानिस्तान और कुछ खाड़ी देशों को चीनी निर्यात प्रभावित होने की संभावना है। पहले इन बाजारों में ★ हर महीने लगभग 60–70 हजार टन चीनी भेजी जा रही थी और सितंबर तक करीब 5 लाख टन निर्यात का अनुमान था, जो कुल निर्यात कोटे का लगभग 20% है।
★ ईरान पर हमले और होरमुज बंद होने से अफगानिस्तान को होने वाला निर्यात लगभग रुक गया है, क्योंकि भारत से वहां चीनी मुख्यतः ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह के जरिए भेजी जाती थी।
★ वर्तमान में भारतीय चीनी वैश्विक बाजार में महंगी पड़ रही है और अंतरराष्ट्रीय कीमतों से 20–25 डॉलर प्रति टन ज्यादा है। इसके अलावा पश्चिम एशिया संकट के कारण समुद्री भाड़ा भी 150–250 डॉलर प्रति टन से बढ़कर 650–700 डॉलर प्रति टन हो गया है, जिससे निर्यात और कठिन हो गया है।
★ निर्यात रुकने से घरेलू बाजार में आपूर्ति का दबाव कम होगा और कीमतें फिलहाल सीमित दायरे में रह सकती हैं। 2025-26 में भारत का चीनी उत्पादन करीब 2.93 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि खपत लगभग 2.85 करोड़ टन रहने की संभावना है।