News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया से जरूरत के मुताबिक हो रही खरीद
01-Dec-2025 01:19 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया से जरूरत के मुताबिक हो रही खरीद
★ ऑस्ट्रेलिया से दलहनों की बिक्री हाल के दिनों में काफी धीमी हो गई है। बाजार में आशंका है कि भारत सरकार चना और मसूर पर आयात शुल्क बढ़ा सकती है।
★ चना बाजार में ब्रिस्बेन डिलीवरी कीमत लगभग 640 डॉलर प्रति टन चल रही है, जो छह हफ्ते पहले की तुलना में थोड़ी मजबूत है। भारत में चने की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे हैं, जिससे आयात शुल्क को वर्तमान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किए जाने की संभावना बढ़ गई है। इसी कारण ऑस्ट्रेलियाई किसान इस बार तेजी से बिक्री नहीं कर रहे हैं, जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान की शुरुआती खरीद अब धीमी हो चुकी है।
★ मसूर की कटाई की गति धीमी है, और इसी वजह से बाजार में हल्की मजबूती आई है। मसूर की कीमत करीब 640 डॉलर प्रति टन है, जो पिछले साल इसी समय के 880–900 डॉलर प्रति टन से काफी कम है। नई फसल की बिक्री केवल करीब 10 प्रतिशत हो रही है। भारत द्वारा मसूर पर आयात शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 या 30 प्रतिशत करने की अटकलें लगातार बनी हुई हैं।
★ ऑस्ट्रेलिया और कनाडा दोनों में बड़ी फसल होने के कारण और भारत की संभावित नीति में बदलाव को देखते हुए सभी अंतरराष्ट्रीय खरीदार सीमित, ‘हैंड-टू-माउथ’ खरीद कर रहे हैं। कुल मिलाकर, भारत के संभावित टैरिफ बढ़ोतरी के डर से ऑस्ट्रेलियाई दलहन बाजार बेहद सतर्क और धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।
