News Capsule/न्यूज कैप्सूल: म्यांमार से तुर और उड़द निर्यात में बढ़त: OATA

09-Mar-2026 03:02 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: म्यांमार से तुर और उड़द निर्यात में बढ़त: OATA
★ म्यांमार से दलहनों के निर्यात के शुरुआती रुझान में जनवरी–फरवरी 2026 के दौरान उड़द और तूर दोनों में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी देखि गई।
★ उड़द का निर्यात जनवरी–फरवरी 2026 में लगभग 1,57,712 टन रहा, जबकि 2025 की समान अवधि में यह करीब 1,49,825 टन था। इस तरह करीब 7,887 टन की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 2024 में इसी अवधि में उड़द का निर्यात लगभग 1,39,651 टन था, जिससे पता चलता है कि इस साल निर्यात पिछले दो वर्षों से बेहतर चल रहा है।
★ तूर के मामले में जनवरी–फरवरी 2026 में निर्यात करीब 41,916 टन रहा, जो 2025 के 34,331 टन से लगभग 7,585 टन अधिक है। हालांकि 2024 में इसी अवधि में तूर का निर्यात करीब 64,417 टन था, इसलिए इस साल का स्तर अभी भी 2024 से काफी नीचे है।
★ कुल मिलाकर, 2026 के पहले दो महीनों में म्यांमार से उड़द और तूर के निर्यात में 2025 की तुलना में सुधार दिख रहा है, जबकि तूर का निर्यात अभी भी 2024 के मुकाबले कम बना हुआ है।