News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मटर, चना और मसूर के वैश्विक बाजार

09-Mar-2026 11:41 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मटर, चना और मसूर के वैश्विक बाजार
मटर
★ स्टैटिस्टिक्स कनाडा के सीडिंग इंटेंशन सर्वे के नतीजों से बाजार में बहुत बड़ा आश्चर्य नहीं हुआ। रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष किसानों द्वारा मटर की सभी किस्मों का रकबा लगभग 35 लाख एकड़ से घटकर 31 लाख एकड़ रहने का अनुमान है।
★ यदि औसत उपज सामान्य स्तर पर लौटती है, तो उत्पादन पिछले वर्ष के 39.3 लाख टन से घटकर करीब 27.8 लाख टन रहने की संभावना है।
~~~~~~~~
मसूर
★ मसूर के बाजार की बुनियादी स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
★ स्टैटिस्टिक्स कनाडा के सर्वे के अनुसार इस वर्ष मसूर का रकबा 43.8 लाख एकड़ से घटकर 41.4 लाख एकड़ रहने का अनुमान है, जो पिछले पांच साल के औसत 41.6 लाख एकड़ के आसपास है।
★ ऑस्ट्रेलिया ने 2025 में मसूर उत्पादन का अनुमान बढ़ाकर 20.4 लाख टन कर दिया है, जो 2024 की तुलना में 60% अधिक है। इसका कारण 10% अधिक रकबा और प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में सूखे के बाद सामान्य उपज की वापसी बताया गया है।
~~~~~
चना
★ वैश्विक चना बाजार में सप्ताह के अंत तक कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया। 
★ कनाडा में काबुली चना का रकबा 5.41 लाख एकड़ से बढ़कर 5.75 लाख एकड़ होने का अनुमान है।
★ बाजार को उम्मीद थी कि काबुली चना के कम रिटर्न और बढ़ते स्टॉक के कारण किसान रकबा घटा सकते हैं।
★ लेकिन चीन द्वारा कनाडाई मटर पर 100% आयात शुल्क हटाने के फैसले का असर किसानों के फसल चयन पर पड़ रहा है।