News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खाद्य महंगाई 2026 में सीमित दायरे में रहने की संभावना

29-Dec-2025 09:48 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खाद्य महंगाई 2026 में सीमित दायरे में रहने की संभावना
★ खाद्य महंगाई अक्टूबर 2024 में 10.87% के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद लगातार घटती गई और नवंबर 2025 में घटकर -3.91% दर्ज की गई। सब्जियों, अनाज, दालों, मांस, अंडे और मसालों की कीमतों में नरमी इसका प्रमुख कारण रही।
★ पिछले दो वर्षों में सामान्य से बेहतर मानसून के कारण चालू चीनी सीजन 2025-26 (अक्टूबर–सितंबर) में गन्ने की उपलब्धता अच्छी बनी हुई है। इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) के अनुसार, 2025-26 में चीनी उत्पादन 343 लाख टन रहने का अनुमान है, जो 2024-25 के मुकाबले लगभग 16% अधिक है।
★ ISMA के महानिदेशक दीपक बल्लानी के अनुसार, 2026-27 सीजन में भी गन्ना उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है। बेहतर बुआई रुझान, पानी की पर्याप्त उपलब्धता और प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में उत्पादकता में निरंतर सुधार से मजबूत फसल का भरोसा है, जो चीनी और एथेनॉल दोनों की जरूरतों को आसानी से पूरा करेगी।