News Capsule/न्यूज कैप्सूल: केंद्र की सलाह: MSP पर बोनस देने से बचें

15-Apr-2026 09:28 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: केंद्र की सलाह: MSP पर बोनस देने से बचें
★ केंद्र सरकार ने राज्यों से अपील की है कि वे धान और गेहूं की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर अतिरिक्त बोनस देने से परहेज करें। सरकार का मानना है कि इस तरह के बोनस से बाजार में असंतुलन पैदा हो रहा है और सरकारी भंडार पर अनावश्यक दबाव बढ़ रहा है।
★ देश में गेहूं और चावल का उत्पादन लगातार बढ़ने से केंद्रीय भंडार जरूरत से कहीं ज्यादा हो गया है। वर्तमान में सरकारी स्टॉक लगभग 600 लाख टन (चावल 380 और गेहूं 220 लाख टन) है, जो निर्धारित बफर मानकों करीब 210 लाख टन  से लगभग तीन गुना अधिक है। इसके अलावा, 360 लाख टन चावल अभी मिलर्स से आना बाकी है।
★ तमिलनाडु को विशेष रूप से 2025-26 सीजन में MSP के ऊपर ₹156 प्रति क्विंटल बोनस बंद करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्य भी धान और गेहूं पर बोनस दे रहे हैं।
कुछ राज्यों के उदाहरण:
ओडिशा: ₹800/क्विंटल इनपुट सब्सिडी (धान)
छत्तीसगढ़: ₹9,000/एकड़ (सीमा 15 क्विंटल/एकड़)
केरल: ₹631/क्विंटल बोनस (धान)
झारखंड: ₹100/क्विंटल
पश्चिम बंगाल: ₹20/क्विंटल