News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा में 2026 में दालों की बुवाई घटने का अनुमान
06-Mar-2026 12:32 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा में 2026 में दालों की बुवाई घटने का अनुमान
★ स्टैटिस्टिक्स कनाडा के अनुसार 2026 में किसानों द्वारा कुल फसल क्षेत्र में हल्की कमी का अनुमान है। कैनोला, जौ, सोयाबीन और मक्का के क्षेत्र में बढ़ोतरी की उम्मीद है, जबकि गेहूं, ओट्स, मसूर और सूखी मटर के रकबे में कमी आ सकती है।
★ यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 के बीच लगभग 8,200 किसानों के सर्वे पर आधारित है। एजेंसी ने बताया कि पहली बार बुवाई इरादों का सर्वे दिसंबर में किया गया है और वास्तविक बुवाई के आंकड़े बाद में जारी होंगे।
★ मसूर का रकबा 5.5% घटकर लगभग 41 लाख एकड़ रहने का अनुमान है। सस्केचेवान में, जहां कनाडा की करीब 90% मसूर उगाई जाती है, क्षेत्र 4.3% घटकर 36 लाख एकड़ रह सकता है, जबकि अल्बर्टा में 13.4% गिरकर 4.9 लाख एकड़ रहने की संभावना है।
★ मटर का क्षेत्र भी 2026 में 12.3% घटकर करीब 31 लाख एकड़ रहने का अनुमान है। सस्केचेवान में यह 16.6% घटकर 15 लाख एकड़ और अल्बर्टा में 3.9% घटकर लगभग 14 लाख एकड़ रह सकता है। कम रिटर्न और आयातक देशों द्वारा लगाए गए शुल्क इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
