News Capsule/न्यूज कैप्सूल: जनवरी में कनाडा से मटर व मसूर की बल्क लोडिंग बढ़ी

06-Mar-2026 11:32 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: जनवरी में कनाडा से मटर व मसूर की बल्क लोडिंग बढ़ी
★ कनाडियन ग्रेन कमीशन (CGC) के अनुसार जनवरी में निर्यात के लिए 1,21,600 टन फील्ड पी (मटर) की बल्क लोडिंग हुई। इससे चालू मार्केटिंग वर्ष में ★ कुल लोडिंग 12,18,600 टन पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि के 13,42,600 टन से करीब 9% कम है।
★ CGC के आंकड़ों में कंटेनर व गैर-रिपोर्टिंग स्थानों से होने वाले निर्यात शामिल नहीं होते। CGC लोडिंग को जहाज पर चढ़ने के समय गिनता है, जबकि स्टैटिस्टिक्स कनाडा बिल ऑफ लैडिंग की तारीख के आधार पर निर्यात आंकड़े जारी करता है।
~~~~~~~~~
मसूर की लोडिंग में बढ़ोतरी
★ जनवरी में 1,18,000 टन मसूर की बल्क लोडिंग हुई। इससे चालू मार्केटिंग वर्ष में अब तक कुल लोडिंग 7,49,100 टन हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि के 7,20,400 टन से अधिक है।
★ पिछले साल जनवरी में 77,400 टन मसूर भेजी गई थी, जबकि दिसंबर में यह 96,300 टन थी।